Hindi News

indianarrative

30 दिसंबर से बदलने जा रही इन 4 राशि वालों की जिंदगी, छप्पर फाड़ बरसने लगेगा पैसा

courtesy google

ग्रह हर महीने अपनी जगह बदलते रहते है। लेकिन सबसे ज्यादा महत्व बीतते साल और नए साल में होने वाले बदलावों के बीच का अधिक होता है। इस साल के आखिर में यानी 30 दिसंबर को शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं, पैसा, तरक्‍की और मैरिड लाइफ पर सीधा असर डालने वाले शुक्र इस दिन मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।  शुक्र वक्री चाल चलते हुए 30 दिसंबर को धनु में आएंगे और 27 फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान वे 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे।

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत लाभदायी साबित होगा। उन्‍हें करियर में जबरदस्‍त तरक्‍की मिलेगी और खूब पैसा भी मिलेगा। अच्‍छी बात यह है कि ये लोग नए साल को लेकर जो लक्ष्य बनाएंगे वे उन्‍हें पूरा कर पाएंगे। छात्रों को लाभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों का शुक्र का राशि परिवर्तन बड़ा धन लाभ कराएगा। पैसों की कमी के कारण अब तक आपके जो काम रुके थे, वे अब तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही शुक्र की कृपा से आप सभी पर अपना अच्‍छा प्रभाव डालने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को वक्री शुक्र का धनु में प्रवेश करियर में बड़ी तरक्‍की दिलाएगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय शानदार रहेगा। खूब पैसा मिलेगा। इन्‍कम बढ़ेगी जो आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी. नया काम शुरू कर सकते हैं, सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: उत्तर दिशा में है घर की ये तीन चीजें तो समझ जाइये कि मां लक्ष्मी रख रही है आप पर नजर