Hindi News

indianarrative

शुक्र ग्रह ने क्रोधित होकर इन राशि वाले जातकों को दिया श्राप, देखें कही आपकी राशि तो नहीं है शामिल!

courtesy google

ग्रह-नक्षत्रों के बदलती चाल से हमारे जीवन में कई उतार-चढ़ाव होते हैं। बात करें अगर शुक्र ग्रह की तो शुक्र ग्रह फिलहाल वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र ग्रह 30 अक्टूबर तक रहेंगे और उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान शुक्र ग्रह सभी राशियों पर अपना प्रभाव जाल रहे हैं। जानिए आपकी राशि पर शुक्र ग्रह की कृपा दृष्टि हैं या फिर उनका तिरछी नजर… 

मेष राशि- इस राशि पर शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं हैं, लेकिन आपके लिए किसी मान सम्मान की घोषणा हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 

वृषभ राशि- इस राशि पर शुक्र का प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। काफी दिनोंका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय वरदान की तरह है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफल रहेंगे।

मिथुन राशि- इस राशि पर शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छा है। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले आपस में सुलझाएं। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि- इस राशि पर शुक्र का प्रभाव शुभ माना जा रहा हैं। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। आय के साधन बनेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि- इस राशि पर शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिला रहा हैं। मकान और वाहन से संबंधित कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। यात्रा के समय सावधानी बरतें सामान चोरी होने से बचाएं।

कन्या राशि- इस राशि पर शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता और बढ़ सकती है। अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रण रखें। योजनाओं को भी गोपनीय रखें और जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

तुला राशि- इस राशि पर शुक्र मेहबान हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। महिलाओं के लिए तो समय और भी बेहतर रहेगा। अपनी वाणी के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं।

वृश्चिक राशि-  इस राशि पर शुक्र का प्रभाव अच्छा कहा जा रहा हैं, लेकिन अपनी कार्य योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छी तरह से सफल रहेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हैं तो परिणाम बेहतर रहेगा।

धनु राशि- इस राशि के लोगों को शुक्र का प्रभाव से भागदौड़ करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से सावधान रहें। संतान संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा किंतु फिर भी कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।

मकर राशि- इस राशि के लोग शुक्र के प्रभाव से धनी हो रहे हैं। आय के साधन भी बढ़ेंगे और सोची-समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगी। यह समय आपके लिए इच्छित मनोरथ पूर्ण करने वाला है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें तो अवसर अनुकूल है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें।

कुंभ राशि-  इस राशि पर शुक्र के प्रभाव से पद और गरिमा की वृद्धि हो रही है। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन आदि का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

मीन राशि-  इस राशि पर शुक्र का प्रभाव पुण्यदायक हैं। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के योग। वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता मिलेगी। अपने सौम्यस्वभाव के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।