Hindi News

indianarrative

पापा के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इस नाम के अक्षर वाली लड़कियां, किस्मत की होती हैं खूब धनी

Lucky Girl For Father

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि व्यक्ति की कुंडली में शुभ ग्रह रह विराजमान होते हैं तो वो व्यक्ति अपने लिए तो भाग्यशाली होता ही है साथ ही वे अपने घर परिवार के लोगों के लिए भी भाग्यशाली माना जाता है। तो ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे ऐसी ही भाग्यशाली लड़कियों के बारे में उनके नाम के पहले अक्षर से जानेंगे। नाम ज्योतिष अनुसार कुछ अक्षर ऐसे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।

हू, हे से शुरू होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो और वे से शुरू होता है वो लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती है। अगर इन नाम की लड़कियों का नाम उनकी राशि के अनुसार रखा गया है तो इनकी राशि कर्क मानी जाएगी। इन नाम की लड़कियां कम उम्र में ही एक अलग पहचान बना लेती हैं। ये अपने पिता का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। ये कोई भी काम लगन के साथ करती हैं। इन्हें भाग्य का भी भरपूर साथ मिलता है। ये अपने पिता के लिए काफी लकी साबित होती हैं।

पा, ठ से शुरू होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे से शुरू होता है उनकी राशि कन्या मानी जाती है। इन नाम की लड़कियां पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनकी वाणी काफी मधुर होती है। ये अपने परिवार का खूब नाम रोशन करती हैं। ये अपने पिता की लाडली होती हैं।

 जा,खो, गा से शुरू होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है उनकी राशि मकर मानी जाती है। इन नाम की लड़कियां काफी गुणवान होती हैं और अपने गुणों से लोकप्रियता हासिल कर लेती हैं। नौकरी और बिजनेस में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। ये अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।