Hindi News

indianarrative

Thursday Remedies: गुरुवार को करें ये 5 जबरदस्त उपाय, भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी होगी प्रसन्न, मिलेगा अपार धन

courtesy google

आज गुरुवार है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की खास पूजा अर्चना की जाती है। माना जाता है कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन गुरुवार को कुछ उपाय करने से उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकता हैं। भगवान विष्णु कृपा कर आपको सभी दुखों से छुटकारा दिलाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन से उपाय करने से आप भगवान विष्णु की कृपा पा सकते हैं।

गुरुवार के दिन विशेष रूप से सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करने के बाद भगवान् विष्णु की पूजा अर्चना करें और सत्यनारायण व्रत कथा सुननी चाहिए।

गुरुवार के दिन अगर आप धार्मिक पुस्तकों का दान करते हैं तो आपको बृहस्पति देव का आर्शीवाद प्राप्त होगा और आपकी शिक्षा में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।

गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ नहाते वक्त 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप' अवश्य करें।