Hindi News

indianarrative

खाना खाते वक्त राशि के अनुसार चुने बर्तन, अन्न देवता होते है प्रसन्न, खुश होकर मां लक्ष्मी भी देती है खूब धन

courtesy google

वास्तु शास्त्र में ग्रह-नक्षत्र के बुरे असर और बुरे कर्मों से उबरने के उपाय बताए गए हैं। हर राशि के लिए अलग-अलग उपाय शामिल है। भोजन की बात करें तो यह हमारे जीवन के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। अगर हम भोजन को लेकर ज्‍योतिष से जुड़ी कुछ बातों का ध्‍यान रखें तो बीमारियां परिवार से दूर रहती है। भोजन करते समय सही धातु के बर्तनों का इस्‍तेमाल किया जाए तो इससे सेहत अच्‍छी होती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। चलिए आपको बताते है कि किस राशि के लिए किस धातु के बर्तन का उपयोग करना फायदेमंद साबित होगा।

जिन भी जातकों की राशि मेष, सिंह या वृश्चिक है या उनका जन्‍म इन लग्‍न में हुआ है उनके लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग बहुत लाभकारी है. ऐसा करने से उन्‍हें बहुत लाभ होगा।

मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वाले जातक या इन लग्‍न में पैदा हुए लोगों को हमेशा भोजन करने के लिए स्टील या कांसे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए।

वृष, कर्क और तुला राशि वाले जातकों या इन लग्‍न में पैदा हुए लोगों को पीतल और चांदी के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए. इसके अलावा पांच धातु या अष्ट धातु से बने बर्तनों का उपयोग भी लाभ देगा।

मकर राशि के जातकों और इस लग्‍न में पैदा हुए लोगों के लिए लकड़ी के बर्तन में भोजन करना उत्‍तम होगा।

कुंभ राशि के जातकों और कुंभ लग्‍न में पैदा हुए लोगों के लिए स्‍टील के बर्तनों में भोजन करना अच्‍छा होगा क्‍योंकि इस राशि के स्‍वामी शनि हैं।