Hindi News

indianarrative

शुक्र ग्रह का गोचर इन 4 राशि वालों की पलटने वाला हैं किस्मत, जानें क्या आपकी राशि हैं शामिल

courtesy google

ग्रह नक्षत्रों के बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ता हैं। इस कड़ी में शुक्र ग्रह का धनु राशि में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करने जा रहा है। 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर शुक्र धुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 8 दिसंबर की दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के गोचर में इन चार राशि वालों को बेहद संभलकर रहने की जरुरत हैं।

मेष- शुक्र का प्रवेश कुंडली के नवम भाव में होने जा रहा है। मनोरंजन, फिल्म, मीडिया, लेखन, संगीत, फैशन और आभूषण के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस गोचर के दौरान आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। ज्ञान में भी वृद्धि होगी। नए दोस्त बनेंगे। अहंकार से बचें।

वृषभ– शुक्र का गोचर वृष राशि वालों के लिए विशेष है। वृष राशि में राहु विराजमान हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए जॉब और करियर की दृष्टि से मिला जुला रहेगा। इस दौरान खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। बेफिजूल का खर्चा न करें। तनाव आदि की समस्या से गुजरेंगे। सकारात्मक रहने का प्रयास करें। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। वाणी पर कंट्रोल करें।

मिथुन- शुक्र का राशि परिवर्तन लव रिलेशन के मामले में अच्छे परिणाम दे सकता है। शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों को नई दिशा प्रदान करने वाला भी साबित हो सकता है। इस गोचरकाल में सकारात्मक रहेंगे। जिस कारण कई समस्याओं को आसानी से हल करने में सफलता प्राप्त करेंगे। लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें।

कर्क- शुक्र का गोचर आपके लिए कुछ परेशानी ला सकता है। इस दौरान बहुत ही सजग रहना होगा। सेहत के मामले में ध्यान देना होगा, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। इससे बचने का प्रयास करें। ऑफिस में कार्य की अधिकता रहेगी। दुश्मन सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी से दुश्मन अपनी चालों में कामयाब नहीं हो सकेंगे।