Hindi News

indianarrative

बस 5 दिन और… फिर इन चार राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, नोटों से भरा रहेगा पर्स, सपंत्ति में होगी बढ़ोतरी

courtesy google

बस पांच दिन… और फिर मिथुन राशि समेत चार राशि वाले लोगों की किस्मत जगमगा उठेगी। दरअसल, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, रोमांस, काम-वासना आदि का कारक ग्रह शुक्र वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र मार्गी होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए आपको बताते है कि शुक्र के मार्गी होने से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है…

मिथुन राशि- शुक्र का मार्गी होना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा। सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

सिंह राशि- आपके लिए शुक्र का मार्गी होना अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। जमीन में निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। पार्टनर की सलाह से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि- शुक्र के मार्गी होने से आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। इस दौरान भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। मुश्किलों का सामना अच्छे से करेंगे। धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि- शुक्र का मार्गी होना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता हासिल होगी। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन- लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।