Hindi News

indianarrative

22 दिन बाद शुक्र चलेंगे सीधी चाल, बदल जाएगी किस्मत, पति-पत्नि में बढ़ेगा प्यार

courtesy google

शुक्र एक ऐसा ग्रह है जिसे प्रेम की देवता के रूप में जाना जाता है। तुला और वृष राशि पर दोहरी आधिपत्य के साथ शुक्र, प्रेम और धन का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र का मित्र राशि में गोचर व्यक्ति को धन और रिश्तों के मामले में अच्छे परिणाम देता है। शुक्र ग्रह के मार्गी होने के बाद 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक शुक्र की स्थिति मार्गी रहेगी यानी यह ग्रह सीधी चाल में रहेंगे। इसके बाद यह ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। कुल मिलाकर अगले करीब 1 महीने तक शुक्र की इस स्थिति का असर हर राशि पर पड़ेगा। इनमें छह राशि राशियां ऐसी हैं, जिन पर धन वर्षा होगी। चलिए आपको बताते है इन 6 राशि के बारे में-

मेष- मेष राशि के जातक उन लोगों में शामिल है जिनको शुक्र होने का आर्थिक लाभ होगा। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। खर्च पर कंट्रोल करें और भविष्य के लिए बचत करें।

वृषभ- इस राशि वालों के लिए अगला एक माह खुशियों से भरा है। अच्छी-अच्छी खबरें मिलेंगी। अचानक से धन प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या आउट आफ द टर्म प्रमोशन मिल सकता है।

तुला- जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वो एक माह में इस पर फैसला ले सकते हैं। बढ़ी हुई सैलरी मिलने से सभी तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

मकर- मकर राशि वालों के लिए इस दौरान शुक्र 12वें भाव में मार्गी रहेगा। इस स्थिति को बहुत शुभ माना गया है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ- कुंभ राशि से 11वें घर में शुक्र का गोचर हुआ है। इस स्थिति आर्थिक लाभ की ओर इशारा कर रही है। व्यापार में लाभ होगा। सभी योजनाएं सही दिशा में जाएंगी और पूरी होंगी।