Hindi News

indianarrative

Wednesday Remedies: बुधवार को जरूर करें गणपति अथर्वशीर्ष की पूजा, संतान की होगी प्राप्ति, निरोगी होगी काया

courtesy google

आज बुधवार का दिन है और हिंदू धर्म में हर दिन का एक खास महत्व होता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। इसके साथ ही वे विघ्नहर्ता भी हैं। बुधवार के दिन भगवान गणेश से संबंधित कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ का बुधवार को जरूर करना चाहिए। बुधवार के दिन पूजा के समय आपको गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। इसके प्रभाव से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कार्यों में सफलता मिलती है। बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करना उत्तम होता है।

 

मूंग का ये उपाय होगा खास

बुधवार को इस दिन सवा पाव मूंग को पानी में डालकर उबाल लें. फिर उसमें घी और चीनी मिला दें। इसके बाद उसे किसी गाय को खिला दें। ऐसी मान्यता है कि यह करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है. यदि किसी प्रकार का कोई कर्ज लिया है, तो भी उससे मुक्ति मिलती है। बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में जाकर पूजा करें और गणपति को गुड़ तथा गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष कृपा होती है।

 

ऐसे करें गणपति अथर्वशीर्ष पाठ

भगवान गणेश का अथर्वशीर्ष स्त्रोत का पाठ करने से भी फलदायक लाभ मिलता है। मान्यता है कि अथर्वशीर्ष स्त्रोत पाठ करने से व्यक्ति के दुखों का अंत हो जाता है। गणेशजी की मंत्रों जाप व्यक्ति को सर्व सिद्धि प्राप्त कराता है। हालांकि, इसमें कुछ ध्यान रखने योग्य बातें भी हैं।

गणपति जी का अथर्वशीर्ष स्त्रोत का पाठसंपूर्ण सामग्री के साथ करना चाहिए। इसमें सुगंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य गणपति जी को जरूर अर्पण करें. साथ ही उन्हें उनकी अतिप्रिय दूर्वा जरूर चढ़ाएं। लाल पुष्पों से इनका पूजन करें। इससे घर और जीवन मंगलमय हो जाता है। ध्यान रहे कि इनका उच्चारण एकदम सही होना अनिवार्य है। बुधवार के लिए हरा रंग लाभदायक माना जाता है। इस दिन कोशिश करें कि इस रंग के वस्त्र धारण करें या फिर इस रंग का कोई रूमाल अपनी जेब में रखें। इस दिन घर से निकलते समय सौंफ खाकर बाहर जाएं, ऐसा करने से कार्य सफल होता है।