Hindi News

indianarrative

जानें दिसंबर में कौन से बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, किन राशियों को मिलेगा फायदा, होगा धनलाभ

courtesy google

दिसंबर महीने को ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिसंबर में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। चलिए आपको बताते है ग्रहों के परिवर्तन के बारे में-

5 दिसंबर को मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर होगा।

8 दिसंबर को शुक्र अपनी चाल बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

10 दिसंबर को बुध का धनु राशि में प्रवेश होगा।

16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और बुध मिलकर धनु राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे।

19 दिसंबर को मकर राशि में शुक्र वक्री हो जाएंगे। यानी मकर राशि में शुक्र उल्टी चाल शुरू करेंगे।

29 दिसंबर को बुध भी धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति से चलते हुए फिर से धनु राशि में वक्री हो जाएंगे।

 

इन राशियों को होगा लाभ

मेष- मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना खुशियों भरा रहेगा। लाभ भाव में गुरु के विराजमान होने से करियर और नौकरीपेशा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

मिथुन- यात्राओं के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। उधार से मुक्ति मिलेगी।

सिंह- सिंह राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तल रहा मनमुटाव दूर होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु- दिसंबर में आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। काम में व्यस्तता रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश का लाभ मिलेगा। रिश्तेदार से भी धन लाभ के योग बनेंगे।