Hindi News

indianarrative

मंगल ग्रह पर नजर आया Alien के घर का दरवाजा, NASA की तस्वीर देखकर हैरत में पड़े लोग

नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा एलियन का घर

एलियंस को लेकर अक्सर नए-नए दावे किये जाते हैं। सबसे बड़े राज की बात अंतरिक्ष में एलियंस की मौजदूगी है। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, मगर एलियंस को लेकर उन्हें अभी तक कोई मजबूत सबूत हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि, आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनिया में कुछ लोग धरती पर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। इस बीच अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी दरवाजा खोजा है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि पत्थर को काटकर रास्ता बनाया गया हो।

हालांकि, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है कि इस दरवाजे के अंदर क्या है? इस दरवाजे को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इके अंदर कोई जीव रह रहा हो। नासा की इस तस्वीर ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। मार्स क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने इस तस्वीर को 7मई 2022को खींचा था। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उनको पहले लगा कि यह रास्ता मंगल ग्रह के केंद्र में जाने का है, या यह एलियन के घर का दरवाजा है।

कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि मंगल ग्रह पर भूकंप आने से पत्थर टूटा होगा और इस आकृति का निर्माण हुआ होगा। इसके अलावा पत्थरों पर किसी तरह का दबाव पड़ने और खिंचाव की वजह से यह आकृति बनी होगी। इस साल 4मई को मंगल ग्रह पर भयानक भूकंप आया था। इस भूकंप से इस पत्थर में ऐसी आकृति बनने की भी संभावना है।

कई वैज्ञानिकों का कहना है कि पत्थर के लाल मिट्टी से भरा हुआ एक गड्ढा है। भूकंप आने के बाद यह मिट्टी हट गई होगी और दरवाजा नजर आने लगा होगा। यह दरवाजा कुछ ही इंच लंबा है। हालांकि तस्वीर देखकर इसके सही आकार का पता लगाना मुश्किल है।

वैसे यह कोई पहली बार नहीं इससे पहले भी कई बार ऐसी चीजों को एलियन से जोड़ा गया है। परंतु, नासा का कहना है कि हम सभी को ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जांच के पहले किसी भी चीज के बारे में अफवाह नहीं उड़ानी चाहिए। चीन के यूतू-2रोवर ने चांद पर एक आकृति की तस्वीर ली थी जिसे एलियन की झोपड़ी बताया गया, लेकिन जांच में वह एक पत्थर निकला।