Hindi News

indianarrative

Baba Vanga की 5 खौफनाक भविष्यवाणी, अगर सच हुईं तो 2023 में हिल जाएगी धरती,लोग होंगे तबाह

Baba Vanga Predictions For 2023

बाबा वेंगा (Baba Vanga) के नाम से हर कोई वाकिफ है। बाबा वेंगा की कई सारी ऐसी भविष्यवाणी हैं जो सच हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने यह भविष्यवाणियां कई दशकों पहले की थीं, जिन पर अब लोग विश्वास करते हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा को आंखों से दिखाई नहीं देता था लेकिन वो भविष्यवाणी सटीक करती थीं। बताया जाता है किबाबा वेंगा ने अपनी आंखों की रोशनी 12 साल की उम्र में ही खो दी थी। करीब 27 साल पहले बाबा वेंगा की मौत हो चुकी है, पर दुनिया के लिए की कईं उनकी भविष्यवाणी आज भी लोगों को टेंशन देती रहती है। तो आइये जानते हैं कि बाबा ने 2023 के लिए क्या-क्या भविष्यवाणी की थीं।

बाबा वेंगा की कुछ अहम भविष्यवाणियां

1. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2023 में किसी बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में ब्लास्ट हो सकता है। इस वजह से एशिया महाद्वीप के आसमान पर बादल छा जाएंगे।भारत समेत एशिया महाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी डराने वाली है।

2. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2023 में तीसरे विश्व युद्ध का आगाज हो सकता है। ये भी आशंका है कि इस दौरान कोई देश परमाणु बम से भी हमला कर सकता है। इससे दुनिया के बड़े हिस्से में तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है। इन दिनों रूस-यूक्रेन का युद्ध जारी है जिस पर दुनिया के ज्यादातर देश अलग-अलग खेमों में बंटे हुए हैं। रूस कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुका है।

3. साल 2023 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल कोई बड़ी खगोलीय घटना हो सकती है। इतना ही नहीं इसकी वजह से धरती के ऑर्बिट में भी बदलाव हो सकता है। इसका हमारे पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। धरतीवासियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़े: लोगों की नींद उड़ा रही है Baba Vanga की ये खतरनाक भविष्यवाणियां,जानें कैसा रहेगा 2023

4. एक और भविष्यवाणी में बाबा वेंगा ने बताया कि साल 2023 में वैज्ञानिक कई अजीबोगरीब आविष्कार कर सकते हैं। इसमें से एक खतरनाक जैविक हथियार भी हो सकता है। अगर इसका इस्तेमाल हुआ तो बड़े पैमाने पर तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है।

5. बाब वेंगा की 5वीं भविष्यवाणी है कि 2023 का साल त्रासदी और अंधकार वाला हो सकता है। इस साल, बेमौसम बारिश होगी। इसकी वजह से भयंकर बाढ़ आएगी। कई इलाकों में भयंकर तूफान भी आ सकता है।