Hindi News

indianarrative

मिस्र के मकबरे में बिना सिर वाले मगरमच्छों के ममी मिलने से मचा हड़कंप, जाने बली दी जाने का रहस्य?

मिस्र में मिले मगरमच्छ के ममी

मिस्र (Miser) के एक वीरान मकबरे में कई बिना सिर वाले प्राचीन मगरमच्छों के ममी मिलने से खलबली मच गई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि नील नदी के पश्चिमी तट पर क़ुब्बत अल-हवा में खोजे गए शवों को देवताओं को खुश करने के लिए अलग तरीके से संरक्षित किया गया था। उनमें से कुछ के सिर मरने और सूख जाने के बाद काट दिए गए थे। हालांकि यह लंबे समय से ज्ञात है कि प्राचीन मिस्र के लोग जानवरों का ममीकरण करते थे। हजारों साल पहले मिस्र में लाशों को ममी बनाकर संरक्षित किया जाता था। रॉयल बेल्जियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल साइंसेज (Royal Belgian Institute of Natural Sciences) में रिसर्च के लेखक बी डे क्यूपेरे ने न्यूजवीक को बताया कि जानवरों की ममियों को पूजा करने वाले देवताओं के लिए प्रसाद के रूप में इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि ममीकरण प्रक्रिया के लिए जानवरों को मारना ‘समस्या’ नहीं थी क्योंकि यह मानव संसार को ‘ईश्वरीय दुनिया’ के साथ जोड़ती थी।

मगरमच्छ जैसा था देवता का सिर

वैज्ञानिकों को पता चला है कि खासकर मगरमच्छों का प्राचीन मिस्र (Miser) के देवता सोबेक से जुड़ाव और उन्हें प्रसन्न करने की तरीके के रूप में बलिदान दिया गया था। सोबेक को अक्सर मगरमच्छ या मगरमच्छ के सिर वाले इंसान के रूप में चित्रित किया जाता है। हालांकि संरक्षित मगरमच्छ मिलना बेहद दुर्लभ है। डे क्यूपेरे ने कहा, ‘हालिया खुदाई से मिले मगरमच्छ काफी दुर्लभ हैं। क़ुब्बत अल-हवा का वीरान मकबरा अद्भुत है जहां मगरमच्छों के ममी का कलेक्शन मिला है जिसका आसानी से अध्ययन किया जा सकता है।’

ये भी पढ़े: नार्वे में सबसे पुराना शिलालेख मिलने से मची खलबली, 2000 साल पुराने पत्थर से खुलेंगे राज?

शरीर सूखने के बाद काट दिए गए सिर

वैज्ञानिकों ने आगे कहा कि यह माना जाता है कि जानवरों को रेतीले वातावरण में दफनाया गया था जिससे उनका शरीर स्वाभाविक रूप से सूख गया। इसके बाद उनके शवों को ताड़ के पत्तों और कपड़े की चटाई में लपेटा गया और उस मकबरे में लाया गया जहां उन्हें दफन किया गया था। उन्होंने कहा कि ममीकरण की प्रकिया के दौरान, कुछ मगरमच्छों को नुकसान हुआ जबकि अन्य अच्छी तरह से संरक्षित हो गए। कुछ मामलों में मगरमच्छों के सूखने के बाद उनके सिर काट दिए गए थे।