Hindi News

indianarrative

आसमान में गजब की छटा, छठे ग्रह यूरेनस के दर्शन के लिए हो जाएं तैयार।

आसमान में नग्न आँँखों से दिखेगा Uranus

अंतरिक्ष में गजब की छटा देखने के लिए तैयार हो जाइए। आसमान में लगभग पांच ग्रह हमें समय-समय पर दिखाई देते रहते हैं। लेकिन इस सप्ताह आपको छठा ग्रह का अद्भुत नजारा देखने को मिलने वाला है। इसे छठे ग्रह का नाम Uranus है। हमारे सौरमंडल के सबसे अनोखे ग्रहों में से यह एक है। इस देख पाना आसान नहीं होता है।

आपने आसमान में चमकते सितारों को देखा होगा। इनमें भी संभव है कि पांच ग्रहों की टिमटिमाती रोशनी कभी देखी हो। लेकिन एक छठा ग्रह भी है जिसे बिना किसी टेलीस्कोप की सहायता के देखा जा सकता है। इस ग्रह का नाम Uranus है। इस हफ्ते यह एक ऐसी स्थिति में है, जिसके कारण यह हमारे आकाश में अच्छी तरह दिखाई दे सकता है। क्योंकि आसमान में चांद नहीं है, इसलिए इसे देख पाना और भी आसान होगा। अंधेरी और साफ रातों में भी यह नग्न आंखों से बमुश्किल दिखाई देता है। लेकिन इस समय यह +5.7 की तीव्रता पर चमक रहा है।

यूरेनस(Uranus) इस समय नग्न आंखों से दिखाई देने वाला ग्रह है। यह एरीस तारामंडल (Aries Constellation) में देर शाम के समय दिखाई देता है। आधी रात तक यह पूर्वी क्षितिज से सीधे ऊपर बिंदु तक लगभग एक तिहाई रास्ते पर स्थित होगा। इस दौरान यह दो प्रमुख तारों के बीच में होगा। इसके पश्चिम में बृहस्पति ग्रह होगा। वहीं, पूर्व में प्लीएड्स तारा समूह होगा। एक छोटे दूरबीन के सहारे आपको हल्के हरे रंग की रोशनी दिखेगी। अगर आपके पास टेलीस्कोप हुआ तो आपको यह और भी साफ दिखाई देगा।

यूरेनस के पास हैं 27 चंद्रमा

यूरेनस सूर्य से 3.2 अरब किमी दूर है। इसका व्यास 51,200 किमी है। नासा के वॉयजर-2 ने फ्लाईबाई के दौरान चुंबकीय डेटा का अध्ययन किया, जिससे पता चला कि यह अपनी धुरी पर 17.4 घंटे में घूमता है। जानकारी के मुताबिक अभी तक यूरेनस के 27 ज्ञात चंद्रमा हैं। इसके छल्ले भी हैं, जो लगभग अपारदर्शी हैं। इन छल्लों को 1978 में खोजा गया था।

यह भी पढ़ें-क्या सच में है एलियंस का वजूद? NASA ने जारी की रिपोर्ट, किए चौकाने वाले खुलासे