Hindi News

indianarrative

Supermoon 2022: आज दिखेगा अनोखा चांद, धरती के पास आएगा चंद्रमा, जानिए सुपरमून से जुडी कुछ जरूरी बातें

Biggest Supermoon 2022

13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाएगी। सुपरमून के दौरान चंद्रमा की दूरी धरती से सिर्फ  357,264किलोमीटर रहेगी। सुपरमून का असर समुद्र भी दिखाई देगा। सुपरमून की वजह से समुद्र में उच्च और कम ज्वार की बड़ी श्रृंखला देखी जा सकती है। खगोलविदों के मुताबिक, सुपरमून (Supermoon) के दौरान तटीय इलाकों में तूफान आ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस साल सुपरमून 13 जुलाई की गए रात 12बजकर 7मिनट पर नजर आ सकता है, तो वहीं यह अगले साल तीन जुलाई को नजर आएगा।

इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक सुपरमून 13जुलाई यानि बुधवार को दिखाई देगा। मालूम हो जब चन्द्रमा अपनी कक्षा में धरती के सबसे नजदीक होता है, तब सुपरमून नजर आता है। आज देशभर में गुरु पूर्णिमा के दिन आसमान में सुपरमून का खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है। हर दिन की तुलना में चांद बहुत बड़ा, चमकीला और गुलाबी नजर आएगा।

इसके अलावा सुपरमून के कुछ घंटों बाद ही फुलमून दिखाई देगा, जिसे पूरे दो से तीन दिन तक देखा जाएगा।दरअसल यह फुलमून नहीं होगा, लेकिन चांद के आकार की वजह उसी तरह नजर आएगा।  इसके अलावा इस दौरान परछाई की स्ट्रिप चांद पर बहुत पतली दिखाई देगी। चांद में बदलाव काफी धीरे होगा जिसकी वजह से फुलमून की ही तरह नजर आएगा। खुली आंखों से इस प्रकिया को देखना थोड़ा कठिन है।

सुपरमून किसे कहते हैं

सुपरमून का मतलब होता है इस दौरान चांद अपनी आकार से ज्यादा बड़ा दिखाई देगा। इसके साथ ही हर दिन से ज्यादा चमकदार नजर आएगा। यह इसलिए होता है कि इस दौरान चांद और धरती की दूरी बहुत कम हो जाती है। चांद धरती के पास आ जाता है। इस स्थिति को परीजी  कहा जाता है। इसके साथ ही धरती की परिक्रमा के दौरान चांद दूर भी जाता है जिसे अपोजी कहा जाता है। इस समय धरती और चंद्रमा के बीच दूरी 4,05,500किमी होती है।

बता दें,  सुपरमून शब्द की शुरुआत साल 1979 में हुई। ज्योतिषी रिचर्ड नोले ने इस शब्द को चलन में आया था। जब चंद्रमा धरती के निकटतम 90 फीसदी पेरिगी के दायरों में आता है, तो इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहते हैं। हर साल तीन से चार सुपरमून देखने को मिलते हैं। NASA के मुताबिक सुपर मून और पूर्णिमा एक साथ जल्दी नहीं आती है। अब अगला सबसे बड़ा सुपरमून 3 जुलाई 2023 में दिखाई देगा।