Hindi News

indianarrative

china में क्यों गोल-गोल क्यों घूम रहा भेड़ों का झुंड,सामने आया चौंका देने वाला मामला

Sheep Walking In Circle

सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों चीन (China) का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में भेड़ें लगातार गोल-गोल चक्कर काट रही हैं। भेड़ों के लगातार गोल-गोल घूमने के कारण हर कोई हैरान हैं। इनमें से ज्यादातर भेड़ें लगातार घूमने के बावजूद पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया (Mongolia) से यह घटना सामने आई है। इस रहस्य को अब तक कोई नहीं सुलझा पाया है। बिना खाए पिए भेड़ें लगातार चक्कर काट रही हैं। इस खौफनाक फुटेज को देख कर कई लोग डरे हुए हैं। वह इसे ‘प्रलय का संकेत’ मान रहे हैं।

इन जानवरों की मालकिन मियाओ का कहना है कि शुरुआत कुछ भेड़ों से हुई थी। लेकिन बाद में पूरा झुंड ऐसा करने लगा। वीडियो में दिख रहा है कुछ भेड़ें गोले के अंदर शांत खड़ी हैं और बाकी उनके चारों ओर चक्कर लगा रही है। भेड़ों की अजीबोगरीब हरकत का वीडियो बुधवार को चीन के सरकारी मीडिया पीपल्स डेली द्वारा ट्वीट किया गया था। जानकारी के मुताबिक भेड़ें कुछ भी खा नहीं रही हैं, लेकिन फिर भी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

भेड़ों के घूमने का क्या कारण

इन भेड़ों के घूमने के पीछे अंधविश्वास से ज्यादा वैज्ञानिक कारण हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि लिस्टेरियोसिस नामक एक जीवाणु रोग से जानवरों का व्यवहार इस तरह हो जाता है। इससे वह एक घेरे में चक्कर लगाने लगते हैं। ये रोग आम तौर पर भेड़ों के खराब भोजन से जुड़ा होता है और जानवरों के मस्तिष्क को प्रभावित करता है। इसके कारण दिमाग में सूजन आ जाती है और भटकाव महसूस होता है। इसी वजह से भेड़ें चक्कर लगा रही हैं।

ये भी पढ़े: पिघल रहा है बर्फ का पहाड़,पूरे विश्व में तबाही की आशंका,NASA की तस्‍वीरों से मचा हड़कंप

भेड़ ने की थी हत्या

अगर यह रोग गंभीर हो जाए तो जानवरों का शरीर लकवाग्रस्त हो सकता है। लेकिन अगर भेड़ों का चक्कर लगाना आपको बुरा बर्ताव लग रहा है तो एक भेड़ ने ऐसी हरकत की थी, जिससे उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। दक्षिणी सूडान में एक भेड़ को महिला की हत्या का दोषी पाया गया था। इसके बाद उसे 3 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।