Hindi News

indianarrative

इंसानों पर हमले की Aliens बना रहे प्लान; किसी भी वक्त आसमान से बरसा सकते हैं आग के गोले! देखे नई रिपोर्ट

मंगल ग्रह पर नासा के रोवर और एलियंस के बीच सिर्फ सात फीट की दूरी

एलियंस को लेकर काफी लंबे समय से कई सवाल हैं। इसपर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों को मानना है कि एलियंस हैं जो पृथ्वी पर भी देखे गए हैं। कई बार UFO के विमानों को धरती पर उतरते और जाते देखा गया है। कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें एलियंस के उतरने और उड़ान भरते दावा किया गया है। कई बार यह भी दावा किया गया है कि, एलियंस जल्द ही पृथ्वी पर हमला बोल सकते हैं। खैर इन सब के बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि, मंगल ग्रह पर नासा के रोवर और एलियंस के बीच सिर्फ सात फीट की दूरी है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने एलियंस को लेकर कई तरह की जानकारी इक्कठा करने का दावा किया है। एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो, नासा की ओर से नए दावे में कहा गया है कि उनका मार्स रोवर्स एलियंस से सिर्फ सात फीट की दूरी पर है। इसको लेकर नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने एक तस्वीर जारी की है। इसने पृथ्वी से बाहर जीवन के बारे में सिद्धांतों की कड़ी खोल दी है।

नासा का कहना है कि, मंगल ग्रह पर एलियंस हो सकते हैं। ऐसे इस बात को साबित करने के लिए मंगल पर मार्स रोवर्स को भेजा गया है। मार्स रोवर्स अगर इस ग्रह पर 7 फीट की गहराई में खुदाई करेगा, तो उसे एलियंस के सबूत मिल जाएंगे। एलियंस की तलाश में एमिनो एसिड्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जो प्रोटीन बनाने के काम आते हैं। प्रोटीन्स की ही मदद से एलियंस के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। नासा के मैरीलैंड के स्पेस फ्लाइट सेंटर के अलेक्संडर पावलोव की माने तो, मार्स रोवर्स ने भी तक दो इंच खुदाई कर ली है। नासा ने अब दावा किया है कि,म ार्स रोवर्स सिर्फ साढ़े 6 फीट गहराई की खुदाई कर एलियंस की जानकारी पाने में सफल होगा।