Hindi News

indianarrative

वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना ये 486 टांगों का नेत्रहीन जीव! कहीं नई तबाही की दस्तक तो नहीं?

486 टांगों का अजूबा जीव

America: ये जीव दक्षिण कैलिफोर्निया के हाइवे के पास एक स्टारबक्स के कैफे के पास में मिला है। अब जब इसे माइक्रोस्कोप में देखा गया तो पता चला कि इसके 486 टांगे हैं। वहीं इस देखने के बाद वर्जीनिया के पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के जीवविज्ञानी पॉल मैरेक ने बताया कि यह जीव हॉलीवुड में फिल्माए जाने वाले वाले किसी दानवी जीव के समान है। वैज्ञानिकों ने इसके स्टडी में पाया कि 486 टांगों वाला जीव वास्तव में अंधा है और ये अपनी गतिविधियों के लिए इसके सिर पर सींग के जैसे एंटीना का इस्तेमाल करता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि जैसा कि हम जानते हैं लॉस एंजिलिस अपने चीजों से लोगों को चकित करता है वैसे ही ये जीव आपको चलते फिरते आपके पांवों के नीचे दरारों या मिट्टी के ढेर में मिल सकते है।

इस जीव का नाम लॉस एंजिलिस मिलीपेड रखा गया है, जबकि इसका वैज्ञानिक नाम इलाकमे सकौल है। इसकी स्टडी में वर्जीनिया पॉलिटेक्निक के अलावा वेस्ट वर्जीनिया और कैलिफोर्निया के वैज्ञानिक भी शामिल थे। इस जीव की खोज के बारे में जूकिज (zookeys) नामक पत्रिका में पब्लिश हुआ था। वहीं इससे पहले 2021 में सबसे अधिक पैरों वाला जीव खोजा गया था, इस जीव के 750 पैर थी। यह इस जीव के अमेरिका में मिलने वाला अब तक का सबसे अधिक टांगों वाला जीव हुआ करता था, लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी एक जीव खोजा गया था जिसके 1306 पैर थे। इनका हमारे परिस्थितिकी के लिए खासा महत्व है।

ये भी पढ़े: धार ने दी खुशखबरी! नदी किनारे मिले डायनासोर के साढ़े 6 अरब वर्ष पुराने अंडों के जीवाश्म

जीव विज्ञानी का कहना है ये जीव मृत्त ऑर्गेनिक कचरे को खाकर जिंदा रहते हैं। इस प्रकार के जीवों को मिलीपिड कहा जाता है। अगर ये जीव न होते तो ऑर्गेनिक कचरा से भरा होता पूरा दुनिया। जीव विज्ञानी मैरेक इस जीव के अध्ययन के लिए 10 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर रह चुके डायनासोर के जीवाश्म से किया, जिसके आधार पर बताया कि ये जीव पृथ्वी बिल्कुल नए हैं।