Hindi News

indianarrative

जमीन के अंदर से 3,000 साल पुरानी म‍मी निकलने से हंगमा, मंदिर और सूर्योदय का कैसा कनेक्शन?

Peru 3,000 year old Mummy found

साउथ अमे‍र‍िका के देश पेरू (Peru) में एक बार फ‍िर से पुरातत्‍वव‍िदों ने एक 3000 साल पुरानी एक ममी को खोज न‍िकालने का दावा क‍िया है। वहीं इससे पहले करीब डेढ़ साल पूर्व पुरातत्‍वव‍िदों ने पेरू के मध्य तट पर करीब 800 साल पुरानी एक ममी को खोजा न‍िकाला था जो एक युवा व्यक्ति की थी, जिसके हाथ पैर बांधकर दफनाया गया था। अब पुरातत्वविदों की एंडेअन राष्ट्र में नवीनतम खोज पूर्व-हिस्पैनिस काल की बताई गई है। पेरू की राजधानी लीमा में मिली इस ममी को मंचे संस्कृति से जुड़ा बताया जा रहा है।

सैन मार्को यूनिवर्सिटी के छात्रों और शोधकर्ताओं ने खुदाई के शुरू में ही एक कपास की गठरी में बंधे हुए ममी के बाल और खोपड़ी के कुछ अवशेष पाए उसके बाद खुदाई के दौरान यह ममी मिली। पुरातत्वविद् मिगुएल एगुइलर के मुताबिक, ये ममी शायद मंचे संस्कृति की है जो लीमा की घाटियों में 1500 और 1000 ईसा पूर्व के बीच विकसित हुई थी, जो यू-आकार में बने मंदिरों के निर्माण से जुड़ी थी, जो सूर्योदय की ओर इशारा करती है।

ये भी पढ़े: मिस्र में खुदाई के दौरान प्राचीन प्रतिमा मिलने से मची खलबली, भारत को लेकर खुले कई बड़े राज

वहीं एगुइलर का कहना है कि इस मंदिर के निर्माण के अंतिम चरण के दौरान इसमें व्यक्ति को छोड़ दिया गया होगा या फिर चढ़ाया गया होगा। उन्होंने बताया कि ये ममी लगभग 3,000 साल पुरानी है। इस खोज के दौरान पुरातत्वविदों ने शरीर के साथ दबी कई अन्य वस्तुओं का पता लगाया है, जिसमें मकई, कोका के पत्ते और बीज शामिल हैं, जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि यह एक भेंट का हिस्सा हो सकते हैं।

मालूम हो इससे पहले भी पुरातत्‍वव‍िदों ने पेरु में करीब डेढ़ साल पहले मध्य तट पर करीब 800 साल पुरानी एक ममी खोजी थी जो एक युवा व्यक्ति की थी जिसके हाथ पैर बांधकर दफनाया गया था। इस व्यक्ति के शव को एक खास प्रकार के कपड़ें से लपेटकर बांधा गया था, ये ममी एंडियन पहाड़ों के इलाके में मिली थी।