Hindi News

indianarrative

Chandrayaan-3 से और तेज़ हुई स्पेस रेस! चंद्रमा पर इंसान उतारने को तैयार China, कौन मारेगा बाजी?

भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा की ओर अपने सफर पर रवाना हो गया है। इस लॉन्चिंग के साथ दुनिया में पहले से जारी एक ‘स्पेस रेस’ और तेज हो गई है। इसमें भारत का मुकाबला चीन से है जिसने हाल ही में चंद्रमा को लेकर अपनी नई योजनाओं का खुलासा किया है। भारत का चंद्रयान-3  (Chandrayaan-3) एक मानवरहित स्पेस मिशन है लेकिन चीन ने 2030 तक इंसान को चंद्रमा पर उतारने की घोषणा की है। अपने इस मिशन से चीन चंद्रमा पर मानव को भेजने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश बन जाएगा।

चंद्रमा पर इंसान उतारने को तैयार China

चीन ने इस मिशन में एलओआर यानी प्रक्रिया के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है। चीन अपने मानवयुक्त मून मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नए तरह के कैरियर रॉकेट, मानवयुक्त स्पेसक्राफ्ट, लूनर लैंडर और लूनर रोवर का निर्माण कर रहा है। लेकिन अंतरिक्ष को लेकर चीन के इरादे सिर्फ चंद्रमा पर इंसानों को भेजने तक सीमित नहीं हैं बल्कि चीन स्पेस की रेस में पश्चिमी देशों से आगे निकलना चाहता है।

स्पेस रेस में साथ आए चीन और रूस

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ने के बजाय चीन अंतरिक्ष में अपने खुद के स्पेस स्टेशन का संचालन कर रहा है। उसकी योजना चंद्रमा पर एक रिसर्च स्टेशन स्थापित करने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले दशक के मध्य तक चंद्रमा पर एक जॉइंट मून बेस बनाने के लिए चीन और रूसी स्पेस एजेंसी साथ काम कर रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजेगा जिनमें से सिर्फ दो सतह पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 : चला चांद की ओर