Hindi News

indianarrative

मिस्र के तूतनखामेन मकबरे में मिली ये बेशकीमती चीजें,पुरातत्‍वविद के भी छूटे पसीने

Tutankhamun Tomb Gold

Tutankhamun Tomb Gold: मिस्र में तूतनखामेन का मकबरा 4 नवंबर 1922 को किंग्स वैली में पुरातत्वविदों (Archaeology) ने खोजा। इस मकबरे को खजाने के साथ खोजा गया था, जिस कमरे में राजा तूत का ताबूत मिला था वो भी सोने से भरा हुआ था। इसी कमरे में सोने के साथ बेशकीमती चीजें भी पाई गई हैं। ये कुछ ऐसी चीजें थी जिसे देख कर पुरातत्विद भी दंग रह गए हजारों साल पहले भला इन्हें कैसे बनाया गया होगा। इन चीजों में राजा तूत का डेथ मास्क, लोहे का चाकू, सोने का सिंहासन और शानदार पेंटिंग्स थी।

मकबरे में मिला सोने के मास्क से लेकर चाकू, ताबूत, रथ

-तूतनखामेन के मकबरे में राजा का मास्क मिला था। ये सबसे प्रसिद्ध चीजों में से एक है। ये मास्क दिखने में बहुत ही खूबसूरत था। राजा तूत के चेहरे पर यह सोने का मास्क था। मास्क 53 सेंटीमीटर बड़ा है। कई कीमती पत्थर इस पर जड़े हुए हैं। इसका वजन लगभग 10 किग्रा है।

-तूतनखामेन के मकबरे में सोने की चीजें मिली थीं। लेकिन इसके अंदर एक और बेशकीमती धातु मिली थी, वह था लोहा। तूतनखामेन के मकबरे में दो चाकू मिले थे। एक लोहे का था और इसकी म्यान सोने की बनी हुई थी। शोध में पता चला था कि ये धातु धरती के बाहर किसी उल्कापिंड का है। तूतनखामेन के दाएं पैर पर यह चाकू रखा हुआ था। इसके साथ ही एक सोने का चाकू भी था, जिसकी म्यान भी सोने की थी।

-तूतनखामेन का शव तीन ताबूत में रखा हुआ था। एक ताबूत दूसरे ताबूत में बंद था। यूनिवर्सिटी ऑफ मैंचेस्टर के प्रोफेसर जॉयस टिल्डस्ले के मुताबिक ताबूत का वजन 1.23 टन था। ताबूत का वजन और आकार के कारण इसे खोलना मुश्किल हो गया था। सभी ताबूत पर तूतनखामेन का चेहरा छपा हुआ था। इनमें उसके चेहरे पर दाढ़ी थी। सबसे ऊपरी ताबूत लकड़ी का बना था। दूसरा ताबूत भी लकड़ी का था और इसमें पौधे भी थे। तीसरा ताबूत पूरी तरह सोने का बना हुआ था और इसी में राजा की ममी थी।

ये भी पढ़े: कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, जान पर खेलकर टूरिस्ट्स ने कैमरे में कैद किया बर्फ का तूफान

-तूतनखामेन के मकबरे में छह रथ मिले थे। शोधकर्ताओं ने एक शोध में पाया कि इस पर छाता लगाने की भी जगह थी। रथ पर बाज का चित्र भी बना हुआ था। एक शिलालेख में कहा गया कि बाज सूरज के देवता होरस का प्रतिनिधि करता है।

-तूतनखामेन के मकबरे में दीवार पर शानदार पेंटिंग्स मिली थी। इन पेंटिंग्स में से एक में तूतनखामेन और उसकी पत्नी थे। तूतनखामेन की पत्नी का नाम अंखेसेनमुन था। अंखेसेनमुन का मकबरा आज तक नहीं खोजा जा सका है। लेकिन माना जाता है कि ये किंग्स घाटी में कहीं है।

-तूतनखामेन के मकबरे में लगभग वह सभी चीजों थीं जो एक जिंदा इंसान के काम आ सकता है। इसमें से एक बेड भी तूतनखामेन के मकबरे में मिला था। यह लकड़ी से बना है और इसके ऊपर सोना जड़ा है। इस पर गाय का चित्र बना है। प्राचीन मिस्र में गायों को कभी-कभी उर्वरता की देवी से जोड़ा जाता था।

-तूतनखामेन के मकबरे में जानवरों की पेंटिंग भी मिली थी। इसमें छह बबून (बंदरों की प्रताजि) दिख रहे हैं। बबून को दक्षिणी इलाकों से मिस्र में आयात किया गया था। पेंटिंग में कीड़े दिख रहे हैं, जिन्हें पुनर्जन्म से जोड़ा जाता है।