Hindi News

indianarrative

शेन वॉर्न के निधन पर भारतीय क्रिकटरों का रिएक्शन, सहवाग से लेकर गंभीर तक ने कहा विश्वास कना मुश्किल

स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न के निधन पर भारतीय क्रिकटरों का रिएक्शन

दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को लिए यह बेहद ही बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज और महान लेग स्पिनर शेन वार्न का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वॉर्न थाईलैंड के कोई सामुई में थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका मौत हो गया है। उनके मैनेजमेंट टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कोई सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद दुनियाभर के क्रिकेटरों का रिएक्शन आ रहा है और यह उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। यह उन्हीं के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ सदमा लगा है।

दुनिया भर से ट्विटर पर मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी है।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण ने लिखा, बिल्कुल अविश्वसनीय। मेरे पास शब्द नहीं है। लीजैंड और महानतम खिलाड़ियों में से एक। इतनी जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों को संवेदना।

गौतम गंभीर ने लिखा है कि- कुदरती प्रतिभा के साथ उनके जैसे तेवर बिरलों में ही होते हैं। शेन वॉर्न ने गेंदबाजी को जादू जैसा बना दिया। आरआईपी।

हरभजन सिंह ने ट्वीट किया- विश्वास नहीं होता कि शेन वॉर्न नहीं रहे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे मेरे हीरो। इस पर विश्वास करने का मन नहीं करता। पूरी तरह से टूट चुका हूं।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि- स्पिन को 'कूल ' बनाने वाले दुनिया के महानतम स्पिनरों में से एक शेन वॉर्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है लेकिन इस पर भरोसा करना मुश्किल है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनायें।

इरफान पठान ने लिखा, शेन वॉर्न दर्शकों के पसंदीदा थे। स्पिन के जादूगर। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लीजैंड। आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान। उनकी कमी खलेगी।