Hindi News

indianarrative

Yash Dhull IPL 2022 Auction: अंडर-19 कप्तान यश ढुल को मिली पहली आईपीएल टीम, देखें किसकी ओर से खेलेंगे

अंडर-19 कप्तान यश ढुल को मिली पहली आईपीएल टीम

आईपीएल 2022 ऑाक्शन  (IPL 2022Mega Auction) में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरस रहे हैं। किसी पर 10 करोड़ की बोली लग रही है तो किसी को 14 करोड़ में खरीदा जा रहा है तो वहीं, कोई इससे भी महंगा बिक रहा है। अब भारत को अंडर-19 विश्व कप चैंपियन जिताने वाले कप्तान यश ढुल को भी आईपीएल में जगह मिल गई है।

यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा है। आईपीएल ऑक्शन ढुल को लेकर फ्रेंचाइजियों में ज्यादा टक्कर देखने को नहीं मिला। दिल्ली के अलावा पंजाब किंग्स ने उन पर बोली लगाई। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। बता दें कि, यश ढुल भारत को अंडर-19 विश्व चैंपियन बनाने वाले पांचवें कप्तान बने हैं। 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम से आईपीएल में शामिल होने वाले यश ढुल पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले हरनूर सिंह का नाम आया था लेकिन उन्हें किसी ने नहीं लिया था।

बताते चलें कि, भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप से ठीक पहले यश ढुल की ही कप्तानी में अंडर-19 एशिया कप भी जीता था। ऐसे में युवा भारतीय बल्लेबाज पर सबका ध्यान था। ढुल ने न सिर्फ कप्तानी में बल्कि बल्लेबाजी में भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान कोरोना से जूझने के बाद भी चार मैचों में 229 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 76 से ज्यादा का था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनलल में 110 रन बनाए। जिसकी वजह से टीम को फाइनल में पहुंचाने में काफी आसानी हुई।