Hindi News

indianarrative

‘गोल्डन ब्वॉय’ Neeraj Chopra ने सीजन के पहले गोल्ड जीतने पर जताई खुशी, अगले मिशन का किया खुलासा

'गोल्डन ब्वॉय' Neeraj Chopra ने सीजन का पहला गोल्ड जीतने पर जातई खुशी

टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंककर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा फिर से एक्शन में लौट आए हैं। दरअसल, नीरज ने फिनलैंड के कुओर्ताने खेलों के सीजन का पहला गोल्ड जीता है और अपनी जीत पर उन्होंने खुशी जताई है। टोक्यो ओलंपिक विजेता निरज चोपड़ा ने 86.69 मीटर के बेस्ट थ्रो सोने के तमगे पर लगाया। इस दौरान उन्होंने विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को भी पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra ने टोक्यो ओलंपिक के कीर्तिमान को पछाड़ अपने ही रिकार्ड को किया चकनाचूर? फिर भी हाथ से फिसला सोना

मुकाबले के दौरान फिनलैंड का मौसम काफी खराब रहा लेकिन, तमाम बाधाओं को पार करते हुए नीरज चोपड़ा ने गोल्ल मेडल पर अपनी नजर गड़ा रखी थी। इस जीत पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अपने अगले मिशन के बारे में बताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोल्ड मेडल थ्रो का वीडियो पोस्ट करते हुए नीरज ने लिखा, मौसम के साथ कठिन परिस्थितियां, लेकिन कुओर्टाने में यहां सीजन की अपनी पहली जीत पाकर खुश हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और 30 तारीख को बॉहॉसगलन में अपना डायमंड लीग सीजन शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। सभी संदेशों और समर्थन के लिए धन्यवाद।

नीरज ने 86.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की था जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए काफी था। हालांकि उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल रहा। टोक्यो ओलंपिक के बाद 24 साल के नीरज का यह दूसरा टूर्नामेंट है। वह टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता था और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था।