Hindi News

indianarrative

Ind vs Nz: हिटमैन इज बैक… Rohit Sharma ने 3 वर्ष बाद जड़ा वनडे शतक

India vs New Zealand 3rd ODI

India vs New Zealand 3rd ODI: सोशल मीडिया से लेकर हर तरह इस वक्त रोहित शर्मा की चर्चा हो रही है। आखिर तीन साल बाद उन्होंने जो शतक जड़ा है तो चर्चा तो बनती ही है। लोग अब कहने लगे हैं कि, हिटमैन इस बैक…। दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 3rd ODI) के खिलाफ इंदौर में शानदार सेंचुरी जड़ी है। इससे पहले उन्होंने 19 जनवरी 2020 में शतक जड़ा था। उसके बाद से शतक के लिए उनके फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ है। रोहित ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 3rd ODI) के खिलाफ अपने वनडे करियर की 30वीं सेंचुरी जड़ी है। इसके साथ ही रोहित ने रिकी पोंटिंग के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

यह भी पढ़ें- पार्शवी चोपड़ा के इशारों पर नाची श्रीलंकाई टीम, 5 रन देकर झटक दिये 4 विकेट

हिटमैन के बल्ले से इस दौरान कई हाफ सेंचुरी निकली। वह शतक के करीब पहुंचे, लेकिन आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के उड़ाए। दूसरी ओर, शुभमन गिल ने 72 गेंदों में शतक जड़ा। यह पिछले 4 मैचों में गिल का तीसरा शतक है। रोहित शर्मा इसके साथ ही सबसे अधिक वनडे सेंचुरी लगाने के मामले में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम 30-30 शतक हैं। हालांकि, रोहित ने 27वें ओवर की पहली गेंद पर उनसे चूक हुई और टिकनर की गेंद स्टंप्स ले उड़ी। इस तरह एक शानदार पारी का अंत हुआ।

यह भी पढ़ें- IND vs SL:भारत ने जीत के साथ किया साल 2023 का आगाज़,पहला टी20 किया अपने नाम

न्यूजीलैंड ने टॉस जितक पगहे गेंदबाजी का फैसला किया। मैदान पर उतरते ही रोहित सर्मा ने अपने बल्ले से तूफान मचाना शुरू कर दिया। हाल यह हुआ कि कीवी गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा था कि ऐसी कौन सी बॉल डाले जिससे हिटमैन को रोका जा सके। लेकिन, रोहित का तूफान शतक के बाद खत्म हुआ। इससे पहले रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे अधिक छक्का उड़ाने के मामले में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270 छक्के) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इस मैच से पहले रोहित के नाम 267 छक्के थे।