Hindi News

indianarrative

IND vs NZ: एजाज ने किया कमाल, पर कीवी टीम हुई धड़ाम, दूसरे दिन इंडियन बॉलर्स का दिखा दम

एजाज ने किया कमाल, पर कीवी टीम हुई धड़ाम

मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन ही टीम इंडिया को जीत की महक आने लगी है। टीम इंडिया आज खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। टीम फिलहाल 332 रनों से आगे हैं। मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी दस विकेट लेकर इतिहास रच दिया। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 28।1 ओवर ही खेल पाई और मोहम्मद सिराज, आर अश्विन, अक्षर पटेल के आगे उसने सरेंडर कर दिया। पहली पारी में भारत ने 325 रन बनाए थे।

पहली पारी में 4 विकेट लेने के साथ ही आर अश्विन (423) टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 12वें नंबर पर आ गए हैं। अश्विन ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक (421) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को 3, अक्षर पटेल को 2 और जयंत यादव को एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड की पहली पारी की बात करें तो उसका एक भी बल्लेबाज 20 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। काइल जेमिसन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए।

62 रन न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले साल 2002 में हुए हैमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम 94 रनों पर ढेर हो गई थी।  इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम पर था। साल 2015 में नागपुर टेस्ट मैच में अफ्रीकी टीम 79 रनों पर सिमट गई थी। वहीं साल 2004 में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वेन्यू पर 93 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर

62 न्यूजीलैंड, मुंबई 2021

79 साउथ अफ्रीका, नागपुर 2015

81 इंग्लैंड, अहमदाबाद 2021

82 श्रीलंका, चंडीगढ़ 1990

दूसरे दिन 16 विकेट गिरे

वानखेड़े टेस्ट में गेंदबाजों का जलवा रहा है। दूसरे दिन 16 विकेट गिरे। कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने इतिहास रचा। एजाज पटेल ने भारत के सभी 10 विकेट हासिल किए। वो ये कारनामा करने वाले पहले कीवी और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। पहली पारी में NZ की शुरुआत खराब रही। हम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए एक ओवर में ही तीन विकेट निकाल दिए।