Hindi News

indianarrative

Rishabh Pant ने कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी

Rishabh Pant ने कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड,

भारतीय टीम में विकेटकीपर और धुरंधर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट में सबसे तेज फिल्टी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह कारनामा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैंच में ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ने के बाद किया। पंत ने सिर्फ 28 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।

टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही है और इसी दौरन ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 50 रन ठौक दिया। अपनी पारी में पंत ने 7 चौके और दो छक्के लगाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1982 में कराची में 30 गेदों में फिफ्टी जड़ी थी। शीर्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में ओवल में 31 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। चौथे नंबर पर भारत के खतरनाक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग है, जिन्होंने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 50 का रिकॉर्ड (गेंद का सामना)

28 ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022

30 कपिल देव बनाम पाक कराची 1982

31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड ओवल 2021

32 वी सहवाग बनाम इंग्लैंड चेन्नई 2008

भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने 2005 में बेंगलुरू में भारत के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इयान बॉथम ने भारत के खिलाफ 1981 में 28 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।