Hindi News

indianarrative

IND vs NZ: टॉस हारे विराट कोहली, भारत की पहले बल्लेबाजी, टीम इंडिया में दो बदलाव

IND vs NZ

वर्ल्ड कप में आज भारत और नयूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने आज दो बललाव किए हैं। भारत ने इस मैच के लिए सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठा दिया है। सूर्यकुमार को कमर में समस्या है। इन दोनों की जगह ईशान किशन और शार्दूल ठाकुर को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। 

भारत: 1। विराट कोहली (कप्तान) 2। रोहित शर्मा 3। केएल राहुल 4। ईशान किशन 5। ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 6। हार्दिक पंड्या 7। रवींद्र जडेजा 8। वरुण चक्रवर्ती 9। शार्दूल ठाकुर 10। मोहम्मद शमी 11। जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: 1। केन विलियमसन (कप्तान) 2। मार्टिन गप्टिल 3। डारेल मिशेल 4। जेम्स नीशम 5। डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) 6। ग्लेन फिलिप्स 7। एडम मिल्ने 8। मिशेल सैंटनर 9। ईश सोढ़ी 10। टीम साऊदी 11। ट्रेंट बोल्ट

दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी। लिहाजा यह मुकाबला एक तरीके से क्वार्टर फाइनल सरीखा बन गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत 2003 के वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड को आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं हरा पाया है। आखिरी बार इस साल हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों टीमें टकराई थीं। साउथम्पटन में हुए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया था।