Hindi News

indianarrative

IPL 2021: पापा Ms Dhoni को हारता देख स्टेडियम में ही पूजा करने लगी बेटी जीवा, दिल को छू जाएगा ये लम्हा

courtesy google

आईपीएल 2021 में 4 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। मैच देख रहे लोग अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे थे। वहीं स्टेडियम में धोनी की बेटी जीवा भी अपनी पापा की जीत के लिए प्रार्थना की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में जीवा दोनों हाथ जोड़कर पापा की टीम के लिए दुआ मांगती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, आखिरी ओवर में मैच पूरी टक्कर पर था। सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आर-पार की जंग थी। आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट से जीत हासिल कर ली।

Sarva Pitru Amavasya 2021: पितृ पक्ष पर बन रहे खास योग में इस विधि से करें पितरों का श्राद्ध, खुशी-खुशी दिल से देंगे आशीर्वाद 

 

मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

दिल्ली केपिटल्स की शादनार स्ट्रेटजी के आगे सीएसके के रनों की रफ्तार धीमे दिखी। 

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य रखा था।

दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी में 17 ओवर में 109 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे।

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी।

ड्वेन ब्रावो ने अपने ओवर में 12 रन दिए।

ब्रावो की गेंद पर कृष्णप्पा गौतम ने शिमरोन हेटमायर का कैच छोड़ दिया था। जिससे दिल्ली केपिटल्स को जीत हासिल हुई।