क्रिकेट World Cup 2023 को अब कुछ ही दिन बाकी है। इस बार भारत विश्व कप 2023 की मेजबानी कर रहा है। लेकिन एक निश्चित समय अंतराल के तहत विश्व कप 2023 में शामिल होने वाले सभी टीमों का ऐलान कर देने के फरमान सुना दिए गए हैं।
जैसे-जैसे World Cup 2023 नदीक आते जा रहा है क्रिकेट प्रेमियों में इसको लेकर रोमांच बढ़ता जा रहा है। भारत की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 10 टीमों में से फिलहाल सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्क्वॉड का एलान किया है बाकी टीमों की तरफ से अबतक कोई अपडेट नहीं मिला है।
ICC ने जारी किया सभी टीमों के चयन का डेडलाइन
हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। दरअसल, विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में सभी 10 देशों को अपनी टीमों का एलान 28 सितंबर तक करना है। इसकी जानकारी आईसीसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए दी है।
28 सितंबर तक सभी 10 टीम जो विश्व कप 2023 हिस्सा बनने जा रही है उसे अपने टीम के सदस्यों का ऐलान कर देना है, ये डेडलाइन ICC की ओर से जारी किया गया है।
हालांकि इस तारिख के बाद भी अगर किसी टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो ऐसी हालत में संबंदित टीम को इसकी अनुमति ICC से लेनी होगी। ऐसे में टीम के पास अपनी स्क्वॉड का एलान करने के लिए सिर्फ 51 दिन बाकी रह गए हैं।
जब 2011 में पिछली बार भारत में क्रिकेट World Cup का आयोजन हुआ तो कप्तान एमएस धोनी ने खिताब अपने नाम किया। इसबार भी जब भारत विश्व कप की मेजाबानी कर रहा है तो भारत की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। ऐसे में देखना ये होगा कि धोनी की तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस इतिहास को दोहरा पाएगी या नहीं?
8 अक्टूबर-भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
15 अक्टूबर-भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
2 नवंबर-भारत बनाम क्वालीफायर – मुंबई
5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता
11 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर – बेंगलुरु
यह भी फढ़ें-Pakistan क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज का चौंकाने वाला निर्णय, परेशान होकर ले रहा है संन्यास।