Hindi News

indianarrative

Merry Christmas: महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिसमस डे पर फैंस के लिए पोल्ट किया फोटो- देखें कैसा है उनका सांता क्लॉज़

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिसमस डे पर फैंस के लिए पोल्ट किया फोटो

आज यानि के 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस डे का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। भारत में भी क्रिसमस डे को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर खेल जगत तक क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन हो रहा है। जहां फिल्मी कलाकार अपने अलग अंदाज में इसे मना रहे हैं तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी क्रिसमड डे सेलिब्रेट किया। क्रिसमस सेलिब्रेशन का उन्होंने कई फोटोज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है जो इस वक्त खूब वायरल हो रही है।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक डिनर टेबल नजर आ रहा है। इस डिनर टेबल पर माही के बेटी भी नजर आ रही हैं। उनके पास क्रिसमस ट्री भी सजा हुआ रखा गया है। ऐसा लग रहा है कि साक्षी और धोनी ​अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं। खबरों की मानें तो साक्षी और धोनी इन दिनों यूएई में हैं, और नए साल के जश्न का प्लान भी वहीं किया है।

बता दें कि, धोनी हाल ही में अपने परिवार के साथ जयपुर में शादी समारोह में शामिल हुए थे। पत्नी साक्षी ने वहां भी कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। वीडियो में धोनी सूट में नजर आ रहे थे और उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। इस वीडियो में साक्षी और उनकी दोस्त धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती दिख रही थी। इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स काफी पसंद कर रहे थे। इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में नजर आएंगे। माही ने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वो आईपीएल का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई फैंस के सामने खेलना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni की 'परछाई' है ये खिलाड़ी, विराट कोहली के बाद बन सकता है RCB का कैप्टन!