Hindi News

indianarrative

Happy Birthday Mahi: अपने 41वें जन्मदिन पर विदेश पहुंचे एमएस धोनी, बेहद खास अंदाज में मनाया बर्थडे का जश्न

Happy Birthday MS Dhoni

तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। खास बात इस बार धोनी अपना बर्थडे इंग्लैंड में मना रहे हैं। आज जन्मदिन की शुरुआत होते ही उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ फ्रूट केक काटा। बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो धोनी की वाइफ साक्षी ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। बता दें, धोनी और साक्षी इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन पहुंचे थे, तब उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही थी। दरअसल, इस बार कपल ने अपनी शादी की 12वीं सालगिरह भी तीन दिन पहले यानी 4जुलाई को सेलिब्रेट की है ऐसे में अपने दोनों खास दिन लंदन में मनाने की प्लानिंग कर ली।

धोनी ने अपने बर्थडे के मौके पर एक खास स्टायलिश जैकेट और ग्रे पैंट पहनी हुई है।  वह केक काटते हुए मोमबत्तियां बुझा रहे हैं। इस केक पर धोनी का नाम भी लिखा हुआ है। धोनी की इस बर्थडे पार्टी में टीम इंडिया के युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद थे, जिन्हें भारतीय क्रिकेट में धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है।  साक्षी ने धोनी की इस बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है, जिसमें उनके सभी दोस्तों के साथ ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े: #HBDThalaDhoni: अपने Birthday पर कहां गायब हो गए Mahi, वीडियो ने खोली पोल- देखें क्या कर रहे हैं कैप्टन कूल

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

धोनी इन दिनों सिर्फ आईपीएल में अपनी कप्तानी और अपने खेल का जलवा बिखेर रहे हैं, साल 2020में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से ही लगातार आईपीएल से भी उनके संन्यास की अटकलें लगती रही हैं, लेकिन चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने अब तक सभी को गलत साबित किया है।

आईपीएल 2022में उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी, लेकिन जब टीम को उनकी कप्तानी की जरूरत महसूस हुई तो धोनी ने दोबारा अपनी टीम की कमान संभाल ली।  हालांकि इस बार उनकी टीम का प्रदर्शन इस लीग में बेहद फीका रहा, लेकिन धोनी के फैन्स को एक बार फिर उनसे जोरदार वापसी की आस है।