Hindi News

indianarrative

Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, 100 शिकार करने वाले बने भारतीय विकेटकीपर

courtesy google

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया। ऋषभ पंत जहां भारत के लिए बतौर कीपर सबसे तेज 100 शिकार करने वाले खिलाड़ी बन गए, तो शमी ने भी टेस्ट फॉर्मेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। ऋषभ पंत विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने। पंत ने अपने 26वें टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रिद्धिमान साहा ने 36 टेस्ट में पहले 100 शिकार किए थे।

यह भी पढ़ें- Kim Jong Un के सत्ता में 10 साल पूरे, उत्तराधिकारी के तौर पर इस महिला पर जताया भरोसा

ऋषभ पंत ने ये रिकॉर्ड सिर्फ 24 साल की उम्र में बनाया है। ऋषभ पंत उत्तराखंड से आते हैं और हाल ही उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही यह नहीं पता है कि पंत विकेटकीपर हैं या गेंदबाज। मुख्यमंत्री धामी ने ऋषप पंत को इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिए एक ट्वीट किया और लिखा- 'साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टेस्ट मैच में उत्तराखंड के सपूत और राज्य के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बनने पर हार्दिक बधाई।'

यह भी पढ़ें- भारत की सरजमीं पर ही भारत को हराने की चाहत लेकर बैठे  David Warner, रिटायरमेंट से पहले का बताया सपना

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट में बाकी सब बातें तो ठीक हैं। लेकिन उन्होंने पंत को 100 विकेट लेने की बधाई दी है, जबकि पंत गेंदबाज नहीं, विकेटकीपर हैं। पंत, धोनी के बाद भारत के लिए सबसे कम टेस्ट में 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में किरण मोरे का नाम आता है। उन्होंने 39 टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल किया था। इसके बाद नयन मोंगिया और और सैयद किरमानी हैं। मोंगिया ने 100 शिकार के लिए 41 टेस्ट लिए। वहीं, किरमानी ने यह उपलब्धि 42वें टेस्ट में हासिल की थी। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, जिन्होंने 22 टेस्ट में विकेटों के पीछे 100 शिकार करने की उपलब्धि हासिल की है।