Hindi News

indianarrative

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की Hot Black Dress में बोल्ड फोटो देख थम गई लोगों की सांसें, रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया रिएक्शन

courtesy google

लोगों का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट करते हैं, हालांकि कभी किसी ने उन्हेंसचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं। वो मॉडलिंग कर रही हैं। उनके हर फोटोज पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। लाखों दिलों की धड़कन सारा का नाम अक्सर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है।  साथ में नहीं देखा। दरअसल, आईपीएल 2020 में एक मैच के दौरान सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फील्डिंग करते शुभमन गिल की फोटो लगाई थी, जहां से दोनों के अफेयर की अफवाहों को हवा मिली थी।

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor और Amrita Arora कोरोना पॉजिटिव, करण जौहर की पार्टी में उड़ाई थी कोविड 19 गाइडलाइंस की धज्जियां

इससे पहले शुभमन गिल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था। उसी समय सारा ने भी अपने पोस्ट का कैप्शन उनके जैसा ही रखा था। तब भी भी दोनों के अफेयर की चर्चा हुई थी। सारा मॉडलिंग इंडस्ट्री में उतर चुकी हैं। बीते दिनों एक मशहूर कपड़े के ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में वह देखीं गईं। सारा, वेल्स एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ पोज दे रहीं हैं। दोनों के साथ तीसरी मॉडल तानिया श्रॉफ हैं, जो मुंबई के मशहूर उद्योगपति जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं। बनिता संधू हाल ही में आई फिल्म सरदार उधम सिंह में एक छोटे से रोल में नजर आईं थीं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तानी खिलाड़ी हसन अली ने की पत्रकार से बदतमीजी, सवाल पूछने पर कहा- 'पहले ट्विटर पर अच्‍छा लिखो, फिर दूंगा जवाब'

जबकि तानिया को अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। याद हो कि अहान, सुनील शेट्टी के बेटे हैं। आप 24 अक्टूबर 1997 को पैदा हुईं सारा ने मुंबई के धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चली गईं। सारा अपनी मां की तरह मेडिकल में ग्रेजूएट हैं। सारा के ग्लैमरस अंदाज को देखते हुए ये चर्चा भी आम थी कि पढ़ाई खत्म करने के बाद वह बॉलीवुड में एंट्री करेगी।