Hindi News

indianarrative

विज्ञापन की दुनिया में आए और छाए नीरज चोपड़ा, बोले-‘तुझे मैं स्टार बनाऊंगा…’

विज्ञापन की दुनिया में आए और छाए नीरज चोपड़ा

टोक्यो ओलंपिकस में भारत का परचम लहराने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा देश के नए सुपर स्टार बन गए हैं। नीरज ने भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाया। इस जीत के बाद वो हर भारतीय के नए हीरो बन गए हैं। गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा टीवी की दुनिया में छाए हुए हैं। हर कंपनी उनसे करार करना चाहता है। नीरज के गोल्ड मेडल जीतते ही तय हो गया था कि वह बहुत जल्द विज्ञापन की दुनिया में भी धमाल मचाएंगे। इस स्टार एथलीट ने इसकी शुरुआत कर दी है।

रविवार को आईपीएल-2021 के दूसरे हिस्से की शुरुआत होने से पहले इस ऐड का सोशल मीडिया पर डेब्यू हुआ। यह विज्ञापन वित्तीय सेवा से जुड़ी कंपनी क्रेड का है जिसमें नीरज चोपड़ा को अलग-अलग रंगों में दिखाया गया है। विज्ञापन में नीरज चोपड़ा अलग-अलग रूपों सोने की कीमत बता रहे हैं। 

 

नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे हर क्षेत्र के धुरंधर नीरज चोपड़ा की सफलता को नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे हर क्षेत्र के धुरंधर नीरज चोपड़ा की सफलता को भुना।।।

बता दें कि ये कंपनी आईपीएल- 2021 के पहले हिस्से में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अलग अवतार में लाकर सुर्खियां बटोरी थीं। CRED के ऐड  द्रविड़ को गुस्सा करते दिखाया गया था।