Hindi News

indianarrative

अमेरिका ने चीन की निकली हेकड़ी! खुद सस्ता कर्ज लेकर गरीब देशों को जाल में फंसा रहा ड्रैगन

America Vs China Economy

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश अमेरिका (America) और चीन में आपसी तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी संसद ने चीन को आज आर्थिक रूप से एक बड़ा तगड़ा झटका तब दिया। दरअसल, जब एक नए कानून को मंजूरी दी उस कानून के अनुसार चीन से विकासशील देश  का दर्जा छिन जाएगा। वहीं अमेरिका के इस कदम का चीन की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। वर्ल्ड बैंक और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से उसे अब आसानी से और कम ब्याज पर लोन नहीं मिल सकेगा। अभी तक चीन विकासशील देश  के दर्जे की वजह से खुद तो आसान और सस्ता कर्ज लेता था, लेकिन गरीब देशों को कठोर शर्तों पर लोन देकर अपने जाल में फंसा लेता था।

सस्ता लोन लेकर गरीब देशों को जाल में फंसाया

BBC की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने श्रीलंका, पाकिस्तान समेत कई एशियाई और अफ्रीकी देशों को कर्ज के जाल में फंसाया। इसके अलावा चीन ने अपने यहां BBC को भी बैन कर दिया। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइक्स ने बताया कि इसी साल मार्च के महीने में पहली बार अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (जैसे भारत में लोकसभा होती है) में एक बिल लाया गया था। उस बिल की खास बात यह थी कि उसका मकसद सिर्फ चीन पर लगाम कसना था। अब उस बिल को अमेरिकी संसद ने मंजूरी दे दी है। इस दौरान कई अमेरिकी सांसदों ने कहा कि चीन ने डेवलपिंग कंट्री स्टेट्स का नाजायज फायदा उठाया है, इसलिए अब उसे ये स्टेट्स नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: दुनियावालों होशियार ड्रैगन की शातिर चाल! अब बनाई दुनिया की सबसे शक्तिशाली सुरंग

china अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

बता दें कि अमेरिका 26.854 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है।वहीं, चीन 19.374 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। चीन के बाद जापान 4.410 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर और जर्मनी 4.309 ट्रिलियन के साथ चौथे नंबर पर है।