Hindi News

indianarrative

बाइडन ने रुसी राष्ट्रपति पुनित को फोन पर दी धमकी, कहा- ‘यूक्रेन पर किया हमला तो बोटी-बोटी काट देंगे…’

courtesy google

रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। जंग शुरू होने से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी फोन पर बात की। इस दौरान बाइडन ने धमकी भरे लहजे से कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो इससे मानवीय मुश्किलें पैदा होगी और रूस की स्थिति भी प्रभावित होगी। बाइडन ने आगे कहा कि अमेरिका अपने साथी देशों के साथ मिलकर सबक सिखाएगा। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका कूटनीति में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन अन्य हालात के लिए भी समान रूप से तैयार है।

यह भी पढ़ें- J&K: एक… दो नहीं, बल्कि अल-बद्र के सात आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा हमले जैसी साजिश को देने वाले थे अंजाम  

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर एक और आक्रमण करता है, तो अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ रूस पर कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी बात की। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के दावे सिर्फ भड़काने वाली अनुमानबाजी है। हालांकि, इस बीच मैक्रों ने भी पुतिन को स्पष्ट लहजे में कहा है कि अगर रूसी सेना का बॉर्डर पर जुटना जारी रहा, तो गंभीरता से समझौते के मौके कम होते जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बाथरूम में नहाने गई महिला पर घात लगाए बैठा था King Cobra, शिकार करने का ढूंढ रहा था मौका, देखें वीडियो

इस बीच मॉस्को ने दावा किया है कि उसने प्रशांत महासागर में गश्त कर रही एक अमेरिकी सबमरीन का पीछा कर उसे खदेड़ दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस मामले में रूस ने अमेरिकी रक्षा अधिकारी को भी तलब किया और अपने समुद्री दायरे में अमेरिकी सबमरीन के घुसने की शिकायत की। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडन के साथ आज की बातचीत में पुतिन के रवैये में कोई बदलाव नजर नहीं आया, और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण संभावना बनी हुई है। वहीं, क्रेमलिन ने बाइडन-पुतिन के बीच फोन पर बात के बाद अमेरिका के रवैये की निंदा की, लेकिन कहा कि दोनों नेता बातचीत को जारी रखने के लिए सहमत हैं।