Hindi News

indianarrative

America ने दी रूस को खुली चेतावनी, कहा- हमला किया तो यूक्रेन में तैनात कर देंगे US Army

रूस को मिली अमेरिका से खुली चेतावनी

रूस और युक्रेन आमने सामने हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा पर तनाव जारी है और दोनों मुल्कों ने बड़ी संख्या में बार्डर पर सेनाएं तैनात कर रखी है। लेकिन अब हालात यहां तक आ गए हैं कि किसी भी दोनों देशों के बीच जंग हो सकते हैं। अमेरिका की खुफिया अधिकारियों के कहना है कि, रूप यूक्रेन के खिलाफ संभावित सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है और यह हमला 2022 की शुरूआत में हो सकता है। अब अमेरिका ने रूस को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने यूक्रेन पर हमले किए तो उन्हें पहले अमेरिकी सैनिकों से जंग लड़नी होगी। इसके साथ ही कई प्रतिबंध भी लगा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंडिया के झटके से हिला ड्रैगन- चीनी वेदेश मंत्री कहा अह हमारी दोस्ती को हिमालय भी नहीं रोक सकता!

अमेरिका ने कहा है कि, रूस अगर यूक्रेन पर हमला करता है तो वह यूक्रेन में अपनी सेना की तैनाती कर देगा। साथ ही रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा सकता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बातचीत से ठीक पहले अमेरिका की ओर से रूस को चेतावनी मिली है। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस के सबसे बड़े बैंक और अन्य विदेशी करेंसी पर प्रतिबंध लगाने की भी चेतावनी दी है। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि पुतिन और बाइडेन की बैठक में अमेरिका यह साफ कर देगा कि यूक्रेन को भविष्य में नाटो की सदस्यता दी जा सकती है।

इस वक्त रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी हमले हो सकते हैं। रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों की तोप और टैकें के साथ आधुनिक हथियारों की तैनीती की है। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन सरकार के साथ सीधे संपर्क को बंद कर दिया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने संसद को बताया है कि यूक्रेन बॉर्डर के पास रूस के करीब 94 हजार सैनिक हैं और रूस जनवरी के अंत में एक आक्रामक शुरूआत कर सकता है। इके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें- America ने दी China को चेतावनी, कहा- Taiwan के लिए हम अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे!

वहीं, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने दोनों देशों पर नजर बनाई हुई है। इसके साथ ही अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का कहना है कि, रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर 1.75 लाख सैनिक तैनात किए हुए हैं और रूस, यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है। वहीं, रूस का कहना है कि, अमेरिका और यूरोपीय देशों को यूक्रेन से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।