Hindi News

indianarrative

पूरी तरह से टूट चुका है ड्रैगन, दुनिया से छुपा रहा अपनी कमजोरी- देखें China में क्या है हाल

पूरी तरह से टूट चुका है ड्रैगन

चीन इस वक्त दुनिया के लिए सिर दर्द बना हुआ है। भारत, ताइवान, वियतनाम, टिब्बत, नेपाल, श्रीलंका के अलावा कई और देश हैं जो चीन से परेशान हैं। भारत में तो चीन की दाल नहीं गली उलटा उसे भारतीय जवानों ने ऐसा सबक सिखाया कि वो दूबारा उलझने की सोचेगा नहीं। लेकिन, बाकी के देश इससे कमजोर हैं और ये इसका पूरा फायदा उठाता है। जो चीन इन मुल्कों में अपने पैर पसार रहा उसकी असलियत यह है कि वह अंदर से पूरी तरह से टूट चुका है। दुनिया से ड्रैगन अपनी कमजोरी छुपा रहा है। लेकिन, इस वक्त चीन की इकोनॉमी कहा जाने वाला शहर शंघाई में कोरोना ने बूरी तरह से अफरा-तफरी मचा दी है। यहां पर हालात बेकाबू हो गए हैं।

कोरोना वायरस चीन में तेजी से पैर पसार रहा है और शंघाई शहर में कोविड से और 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड की इस नई लहर में शंघाई में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह रिपोर्ट ग्लोबल टाइम्स ने शंघाई स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से दी है। शंघाई में पिछले सप्ताह की तुलना में कोरोना के केसों में गिरावट के बावजूद शहर में कुल ताजा मामलों की संख्या अधिक बनी हुई है। शंघाई स्वास्थ्य प्राधिकरण के एक अधिकारी वू कियान्यु ने बताया है कि 3,084 स्थानीय मामले और 17,332 स्थानीय एसिम्प्टोमैटिक संक्रमण के मामले दर्ज किए हैं। अधिकारी ने बताया है कि 26 फरवरी से 18 अप्रैल तक शहर में 27,613 स्थानीय पुष्ट मामले सामने आए हैं और 21,717 अस्पताल में भर्ती मरीज में हैं, जिसमें से 21 लोगों की हालात गंभीर है।

चीन के स्वास्थ्य मंत्री मा शियाओवेई ने कहा है कि देश कोविड 19 को लेकर अपने जीरो-टोलरेंस के दृष्टिकोण को जारी रखेगा। यदि चीन ने नियंत्रण को ढीला कर दिया तो बड़ी संख्या में बुजुर्गों और बच्चों को खतरा होगा, जो अर्थव्यवस्था और समाज के स्थिर विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। उन्होंने आगे कहा है कि आवश्यकताओं में किसी भी तरह की छूट या कमी, सुई के आकार की कोई भी खामी महामारी को बहुत तेजी से बढ़ा सकती है। वहीं, चीन के फाइनेंशियल हब शंघाई में कोविड के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने बेहद सख्त लॉकडाउन लगा दिया है जिससे आपूर्ति की समस्यायों के साथ ही व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने कोविड से संक्रमित लोगों को क्वारंटाइन में डाल दिया है और न्यूक्लिक एसिड के जरिए टेस्टिंग कर रही है।