Hindi News

indianarrative

अपने असली रंग में आया ड्रैगन, Putin की पीठ में घोंपा खंजर! रूसी रक्षा डेटा चुराने की कोशिश में था China

रूस की जासूसी करा रहा चीन

चीन समय-समय पर ये साबित करता रहता है कि उसका कोई दोस्त नहीं हो सकता है। क्योंकि, वो दोस्ती में ही फायदा ढूंढने लगता है। उसके आसपास के देश तो उससे परेशान ही हैं इसके साथ ही कई और भी देश हैं जिनके नाक में ड्रैगन ने दम कर रखा है। इन दिनों चीन और रूसी की नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन, यहां भी ड्रैगन दगाबाजी कर बैठा। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, मॉस्को की चीन जासूसी कर रहा था। वो रूसी रक्षा डेटा को चुराने की कोशिश कर रहा था।

दरअसल, इजरायली-अमेरिकी साइबर सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीनी सरकारी हैकर्स ने रूस के गोपनीय दस्तावेज को डाउनलोड करने की कोशिश की है। चीनी हैकर्स ने रूसी रक्षा मंत्रालय को कुछ ऐसे मैलवेयर भेजकर कुछ डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट में यह कहा है कि इससे साफ होता है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में भयंकर जटिलता है। चीन ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की आलोचना करने से इनकार कर दिया है लेकिन चेक पॉइंट की रिसर्च से पता चलता है कि चीन और रूस के बीच गहरे संबंधों के बावजूद चीन रूसी संवेदनशील सैन्य तकनीकी जानकारी की चोरी करने को एक वैध लक्ष्य के तौर पर देखता है। चीन ने उन रूसी संस्थानों को निशाना बनाया है जो एयरबोर्न सैटेलाइट कम्युनिकेशन, रडार और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर पर रिसर्च करते हैं। रोस्टेक कॉर्पोरेशन रूसी सैन्य समूह से संबंधित हैं जो रूस की रक्षा प्रतिष्ठान में सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली संस्थाओं में से एक है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि, रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले जुलाई 2021 में रूस को लेकर चीनी जासूसी अभियान शुरू हुआ था। मार्च 2022 के ईमेल से पता चलता है कि चीनी हैकर्स यूक्रेन युद्ध को लेकर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे थे। चेक प्वाइंट के साइबर रिसर्च के प्रमुख इताय कोहेन ने कहा कि, यह बहुत तैयारी के साथ किया गया हमला है। यह चीनी क्षमताओं का प्रदर्शन करता है। हैकर्स ने एडवांस रणनीति का इस्तेमाल किया जो उन कंप्यूटरों में अपनी घुसपैठ को बेहतर ढंग से छुपाते थे जिन पर हमला किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन की शी जिनपिंग सरकार ने पिछले कुछ सालों में साइबर जासूसी पर बड़े पैमाने पर निवेश किया है। हाल ही में चीन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोप में बड़ा जासूसी अभियान चलाया। तीन सिर्फ जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करना चाहता है न कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को प्रभावित करना चाहता है।