Hindi News

indianarrative

‘Hamid Ansari के बुलावे पर इतनी बार भारत आया था ISI का एजेंट पाकिस्तानी पत्रकार! दुश्मन को सप्लाई की गई संवेदनशील सूचनाएं’

Hamid Ansari के बुलावे पर इतनी बार भारत आया था ISI को सूचनाएं देने वाला पाकिस्तानी पत्रका

हाल ही में एक पाकिस्तान ने खुलासा किया था कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो वो कई बार भारत आये थे और इस दौरान वो जो भी भारत से जानकारी जुटाते थे उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को जाकर देते थे। इसके बाद से कांग्रेस सरकार को लेकर उंगलियां उठने लगी थी। अब इसमें हामिद अंसारी का नाम सामने आया है जिन्होंने इसी पाकिस्तानी पत्रकार को 5 बार भारत बुलाया था। भाजपा ने इसपर कांग्रेस और हामिस से स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के खुलासे पर कहा कि पाकिस्तानी पत्रकार अंसारी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा की थी और उनसे मुलाकात भी की थी। यदि कांग्रेस और हामिद अंसारी इस मामले पर चुप्पी साधे रहते हैं तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि अंसारी ने ही पाकिस्तानी पत्रकार को ISI के लिए सूचनाएं उपलब्ध करवाई थी।

Also Read: 'मेहमान' पाकिस्तानी पत्रकार भारत आने पर करते हैं जासूसी, ISI को भेजते हैं खुफिया जानकारी, कैसे हुआ खुलासा – देखें रिपोर्ट

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात बताई थी। जिसके बाद उनका ये वीडियो जमकर वायरल हुआ। इशमें मिर्जा ने बताया था कि, वो आतंकवाद के मुद्दे पर भारत में आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लिया था, जिसे अंसारी ने भी संबोधित किया था। भाटिया ने कहा कि भारत के लोग आपको इतना सम्मान दे रहे हैं और आप देश को धोखा दे रहे हैं। क्या यह देशद्रोह नहीं है? सोनिया गांधी, राहुल और हामिद अंसारी को सामने आकर इसका जवाब देना चाहिए।

मिर्जा ने पाकिस्तान में एक इंटरव्यू शो के दौरान यह दावा किया है कि अंसारी ने 2005-11 के दौरान उन्हें पांच बार भारत आमंत्रित किया था और बेहद संवेदनशील और गोपनीय जानकारी भी साझा की थी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि, पाक पत्रकार ने अंसारी से जानकारी प्राप्त कर इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया। भाटिया ने कहा कि, ISI के साथ सूचना साझा करने वाले एक व्यक्ति को भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया। क्या आतंकवाद को समाप्त करने की कांग्रेस की यही नीति थी? यह पार्टी की जहरीली मानसिकता है। हमारी सरकार ने आतंकवाद को उखाड़ फेंकने का सकंल्प जताया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस की ऐसी सोच है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी पत्रकार को सात भारतीय शहरों की यात्रा के लिए वीजा दिया गया जबकि आमतौर पर तीन शहरों के लिए ही वीजा दिया जाता है। उन्होंने भारत की खुफिया एजेंसी ‘RAW’ के एक पूर्व अधिकारी के उस दावे का भी उल्लेख किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईरान के राजदूत रहने के दौरान अंसारी ने देश के हितों को नुकसान पहुंचाया था। भाटिया ने कहा कि, अंसारी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्हें पता है कि मिर्जा ISI के साथ सूचनाएं साझा करते थे अथवा वह कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर यह कार्य कर रहे थे।