Hindi News

indianarrative

ब्रह्मोस मिसाइल का दीवाना हुआ चीन का दुश्मन, बहुत जल्द डील होने की तैयारी

Brahmos Missile

ब्रह्मोस मिसाइल (Brahmos Missile) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब चीन के पड़ोसी एक और देश ने इस मिसाइल में अपनी रूचि दिखाई है। वहीं इस मिसाइल को बनाने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस जल्द ही डील को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार नजर आ रही है। ब्रह्मोस में दिलचस्पी दिखाने वाले इस देश का नाम वियतनाम (Vietnam) है। इस मिसाइल को हनोई में आयोजित वियतनाम इंडस्ट्रियल डिफेंस एक्सपो 2022 में भी प्रदर्शित किया गया है। वियतनाम को सबसे ज्यादा खतरा उसके पड़ोसी देश चीन से है। वियतनाम और चीन के बीच 1979 में युद्ध भी हो चुका है। ऐसे में अपनी सीमा की रक्षा के लिए वियतनाम सैन्य ताकत को बढ़ाने में जुटा है।

हनोई में ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने प्रदर्शित की मिसाइल

बताया जा रहा है ब्रह्मोस आज दुनिया में विकसित सबसे अच्छी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। हम वियतनाम को यही पेशकश कर रहे हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में है। यही वजह है कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस डिफेंस एक्सपो में मिसाइल डिप्लॉयमेंट प्लेटफॉर्मस का प्रदर्शन किया। 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित वियतनाम इंडस्ट्रियल डिफेंस एक्सपो 2022 में दुनियाभर के 30 देशों की 170 से अधिक हथियार निर्माता कंपनियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े: रूस की आग को रोक नहीं पा रहा Ukraine, बरबाद हो गया Bakhmut City

वहीं प्रवीण पाठक ने कहा कि वियतनामी वायु सेना में कई सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस विमान के लिए ब्रह्मोस मिसाइल का एयर लॉन्च वेरिएंट उपयुक्त हो सकता है, उन्होंने कहा इस मिसाइल का एयर लॉन्च वेरिएंट सुखोई एसयू-30 एमकेआई से ऑपरेट किया जा रहा है, जो सिर्फ भारत के पास है। यह रूस के पास भी नहीं है। ब्रह्मोस मिसाइल संयुक्त रूप से भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और रूसी संघ के एनपीओ मशिनोस्ट्रोयेनिया ने मिलकर विकसित की है।