Hindi News

indianarrative

भारत को घेरने के लिए चीन-पाकिस्तान की नई चाल, विध्वंसक युद्धपोतों की बिछा रहा है जाल!

भारत को घेरने के लिए चीन-पाकिस्तान की नई चाल

चीन की नजर भारत को घेरने की है। चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के उपर दबाव बनाने की चाल चल रहा है। इसी क्रम में चीन ने पाकिस्तान को एक विध्वंसक युद्धपोत दिया है। इसके बाद पाकिस्तान की नौसेना ताकत बढ़ जाएगा। खबर की माने तो बीजिंग ने पाकिस्तान को सबसे नया और एडवांस्ड वॉरशिप दिया है।

ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट मुताबिक चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा डिजायन किए गए और बनाए गए वॉरशिप को शंघाई में एक कमीशन समारोह में पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया है। पाकिस्तानी नौसेना ने इस टाइप 054A/P युद्धपोत को पीएनएस तुगरिल का नाम दिया है। नौसेना ने कहा है कि तुगरिल चार तरह के 054 वॉरशिप का पहला भाग है जिसका निर्माण पाकिस्तानी नौसेना के लिए किया जा रहा है।

बता दें कि टाइप 054 वॉरशिप के लिए दोनों देशों ने 2017 में साइन किए थे। इसी के तहत पहला वॉरशिप अगस्त 2020 में तैयार हुआ था जिसकी अब टेस्टिंग की गई है। चीनी नौसेना ने समुद्र में कम से कम 30 टाइप 054 वॉरशिप तैनात किए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्दपोत एक्स्टेंसिव सर्विलांस में दक्ष है। वॉरशिप का सतह से सतह के साथ ही सतह से हवा और पानी में जबरदस्त मारक क्षमता है। यह कॉम्बैट मैनेजमेंट के साथ सेल्फ डिफेंस क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है।