Hindi News

indianarrative

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड की ड्रैगन ने उड़ाई नींद, यहां डील कर खेल कर गया China

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड की ड्रैगन ने उड़ाई नींद

चीन इस वक्त दुनिया के लिए सिर दर्द बना हुआ है। ताइवान, वियतनाम, टिब्बत, नेपाल, श्रीलंका के अलावा कई और देश हैं जो चीन से परेशान हैं। इसके साथ ही जो देश इससे अपनी सीमा साझा नहीं करते वो भी इससे परेशान हैं। चीन की कर्ज जाल ने कई देशों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस वक्त श्रीलंका इसका जीता जागता उदाहरण है। यही हाल पाकिस्तान में भी है। नेपाल में भी धीरे-धीरे इकोनॉमी चरमराते जा रही है। इसकेसाथ ही बांग्लादेश में भी आने वाले दिनों में यही हाल देखने को मिल सकता है। अब चीन ने ऐसी चाल चली है खि, ऑस्ट्रिलाय, अमेरिका और न्यूजीलैंड की नींद उड़ गई है।

चीन ने प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीप सोलोमन के साथ विवादास्‍पद सुरक्षा समझौते पर साइन किया है। चीन के इस समझौते के बाद से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे देशों की नींद उड़ गई है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चीन इस द्वीप पर अपना मिलिट्री बेस बना सकता है। सोलोमन द्वीप के प्रधान मंत्री ने सुरक्षा समझौते को लेकर कहा है कि यह समझौता हमारे क्षेत्र की शांति और सद्भाव को प्रतिकूल रूप से प्रभावित या कमजोर नहीं करेगा। हालंकि एक्सपर्ट्स इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं। मामले को नजदीक से देख रहे विशेषज्ञों का कहना है कि चीन का यह कदम पूरे क्षेत्र में गेम चेंजर हो सकता है।

रिपोर्ट की माने तो, सोलोमन द्वीप को हर वक्त और हर संभव मदद करने वाला ऑस्ट्रेलिया ने चीन के साथ समझौते को रोकने की पूरी कोशिश की थी लेकिन, चीन यहां घुसपैठ करने और सोलोमन को मनाने में कामय़ाब रहा। सोलोमन को एक बार उन देशों की ओर नजर डाल लेनी चाहिए जिन्होंने चीन से दोस्ती की है। सोलोमन द्वीप ने कहा है कि इस समझौते से क्षेत्र की शांति को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। उन्होंने इस समझौते को देश के हित में लिया गया फैसला बताया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि, इस समझौते के होते ही चीन ने अपने युद्धक जहाजों को सोलोमन द्वीप के पोर्ट्स पर रख सकता है। साथ ही यहां शांति और सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चीनी सुरक्षा बल को भी भेज सकता है। चीन किसी भी कम आबादी वाले द्वीप पर अपना नौसैनिक अड्डा बना सकता है। वो जिबूती में ऐसा कर चुका है। वहीं, चीन को सोलोमन में सैन्य अड्डा बनाने में बहुत दिक्कत नहीं होने वाला।