Hindi News

indianarrative

रूस, भारत और US के लिए खतरे की घंटी! ड्रैगन ने लॉन्च किया 3 घतक युद्धपोत- Pakistan को देगा टाइप 054AP फ्रिगेट

दुनिया के लिए फिर हाई टेंशन बना ड्रैगन- लॉन्च किया 3 घातक युद्धपोत

दुनिया के लिए अब चीन हाई टेंशन बनते जा रहा है। चीन के आसपास के जितने भी देश हैं लगभग सारे परेशान है। चीन इन देशों की सीमाओं में जबरत घुस कर हथियाने की कोशिशें तेज कर दिया है। ताइवान को पूरी तरह निगलना चाहता है। इसके साथ ही चीन अपनी युद्धक हथियार पर भी तेजी से काम कर रहा है। साथ ही ड्रैगन तेजी से जहाजों का निर्माण करने में लगा हुआ है। इस हफ्ते उसने पाकिस्तान और थाईलैंड की नौसेना के लिए तीन युद्धक जहाज लॉन्च किए हैं।

यह भी पढ़ें- भारत ने चीन को जड़ा जोरदार 'थप्पड़', Chinese Products को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, टेंशन में आ गए शी जिनपिंग

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, चीन ने शंघाई के पास स्थित हुडोंग झोंगहुआ शिपयार्ड ने इस तरह के दो टाइप 054A फ्रेगेट युद्धपोत और एक टाइफ 071E लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक (एलपीडी) को लॉन्च किया है। साथ ही यह भी खबर है कि, टाइफ 054A फ्रिगेट चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना (PLAN या चीनी नौसेना) के लिए है। पाकिस्तानी नौसेना के लिए एक टाइफ 05AP है और रॉयल थाई नेवी के लिए एक टाइप 071E एलपीडी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइप 054A फ्रिगेट चीनी नौसेना का 34वां शिप-इन-क्लास है। टाइप 054AP तुगरिल-श्रेणी का ऐसा चौथा और आखिरी युद्धपोत है, जिसे पाकिस्तान ने चीन से ऑर्डर किया है। टाइप 071E एलपीडी थाईलैंड की नौसेना के लिए इस श्रेणी का पहला और अब तक का एकमात्र युद्धक जहाज है। तीनों युद्धपोत एक ही डॉक में बने थे, इसलिए इन्हें एक साथ लॉन्च किया गया है। पाकिस्तान की सरकार ने 2017 में दो युद्धपोतों के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा उसने तीन साल पहले दो और जहाजों के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें- Taliban चीन की गले की फांस! कम्युनिस्ट सरकार के पंजे से आजाद होंगे शिनजियांग के मुसलमान

टाइप 054A फ्रिगेट को चीनी नौसेना का रीढ़ भी बोला जाता है। ये कई तरह से काम आ सकता है। चीन के पास ऐसे 20 युद्धपोत हैं। इसकी लंबाई 134 मीटर है और इसके वजन सहने की क्षमता 4,000 टन है। एक बार में इसपर 165 लो सवाल हो सकते हैं।