Hindi News

indianarrative

China ने फिर दिखाई अपनी औक़ात, भारत के अरुणाचल के बदले नाम

China ने दिखाई फिर अपनी औक़ात

चीन (China) की सीमा से लगे हुए देश कभी भी सुकून से नहीं रह सकते। चीन (China) समय समय पर उन्हें अपने कब्ज़े में करने की नाकाम कोशिश करता रहता है। एक बार फिर चीन ने अरुणाचल से जुड़ी जगहों का नाम अपने नक्शे में बदला है। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नए नाम जारी किए। चीन (China) अरुणाचल पर अपना दावा करता रहा है। मंत्रालय की ओर से रविवार को 11 जगहों के आधिकारिक नाम जारी किए गए, जिसमें दो भूमि क्षेत्र, दो आवासीय क्षेत्र, पांच पर्वत चोटियां और दो नदियां शामिल हैं।चीन की मीडिया ने इससे जुड़ी जानकारी सोमवार को दी। यह तीसरे बार है जब चीन ने यह ओछी हरकत करी है। वैसे तोह चीन समय समय पर अपनी औक़ात दिखता रहता है। इससे पहले 2017 में छह और 2021 में 15 जगहों का नाम चीन ने जारी किया था। हालांकि पहले भी भारत (India) की ओर से इसे लेकर चीन को करारा जवाब मिलता रहा है। भारत ने पहले भी चीन के इस तरह के कदम को खारिज कर दिया था। भारत ने पहले भी कहा था कि यह राज्य हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा। नाम बदलने से यह तथ्य नहीं बदल जाएगा।

अरुणाचल हमेशा भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा

2021 में जब चीन ने नाम बदले थे तब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दिसंबर 2021 में कहा था, ‘यह पहली बार नहीं है जब चीन ने नाम बदलने जैसी चीजें की हैं। अरुणाचल हमेशा भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। अपने मन से कोई भी नाम बना कर उसे बदलना इस तथ्य को बदल नहीं सकता।’ चीनी सरकार का भोंपू कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि नामों की घोषणा एक वैध कदम है। चीन को इसे बदलने का पूरा अधिकार है।

ड्रैगन बोखला कर ऐसी चीज़ें करता फिरता है ,हासिल उसे कुछ नहीं होता है। यह तो है ही किसी जगह का नाम बदल देने से वह जगह उस देश की नहीं हो जाती है।

यह भी पढ़ें: J-20 फाइटर जेट के साथ लड़ाकू ड्रोन उड़ाएगा चीन, US से सीधे भिड़ने की तैयारी में ड्रैगन