Hindi News

indianarrative

इस बार China पर भारी पड़ गया Taiwan! ड्रैगन के 30 फाइटर जेट का जवाब देने के लिए छोड़ दिया…

अभी Ukraine-Russia जंग खत्म नहीं हुआ कि एक और युद्ध देख सकती है दुनिया!

चीन वो देश है जिससे एक दो या तीन देश नहीं बल्कि दुनिया के कुछ ही देशों को छोड़ कर लगभग सारे परेशान हैं। खासकर जो देश उससे सीमा साझा करते हैं वो तो ज्यादा ही परेशान रहते हैं। आए दिन ड्रैगन इनकी सीमा में जबरन घुसकर अपना अधिकार बताता है। यहां तक ताइवान पर तो अपना पूरा अधिकार जमाता है। चीन का कहना है कि ताइवान उसका है और एक दिन वो उसे लेकर रहेगा। इसपर अमेरिका का कहना है कि, ड्रैगन ने अगर ऐसा किया तो उसे अंजाम बुरा भुगतना होगा। चीन पिछले काफी समय से लगातार ताइवान को धमकी दे रहा है। लेकिन, इस बार चीन तो उल्टा ताइवना ने ही खदेड़ दिया।

दरअसल, ताइवान के डिफेंस क्षेत्र में चीन लगातार अपने लड़ाकु विमान भेजकर धमकाने की कोशिश कर रहा है। अब एक बार फिर से ड्रगैन ने अपनी ये घटिया हरकत की है। चीन ने ताइवान में सोमवार को अपने 30 विमान ताइवान के पास भेजा। इनमें 22 फाइटर जेट थे और बाकी इलेक्ट्रानिक हथियार, पूर्व चेतावनी और एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट। इन्होंने ताइवान के उत्तरपूर्वी इलाके के निकट में उड़ान भरी। जवाब के लिए, ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमान भेज दिए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने घुसपैठ वाले इलाके का नक्शा जारी कर बताया कि काफी देर मंडराने के बाद ये विमान लौट गए। इन्होंने ताईवान के हवाई रक्षा पहचान जोन (एडीएजेड) का उल्लंघन नहीं किया और लौट गए।

बता दें कि, ताइवान एक साल से ज्यादा समय से शिकायत कर रहा है कि चीन के विमान उसके एडीएजेड का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ताइवान पर हमले की कोशिश के खिलाफ चीन को चेतावनी दी थी। उसी दिन अमेरिकी अधिकारियों ने ताइवान का दौरा कर सुरक्षा पर बात की थी।