Hindi News

indianarrative

भारत ने उड़ाई ड्रैगन की नींद, चीन ने हिंद महासागर भेजा जासूसी शैतान

China Yuan Wang 5 India Agni Missile

China Yuan Wang 5: भारत ने हिंद महासागर में अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल के परीक्षण का ऐलान करके चीनी ड्रैगन को टेंशन में डाल दिया है। इससे घबराए चीन ने अपने महाशक्तिशाली जासूसी जहाज युआन वांग-5 (yuan wang 5) को हिंद महासागर के लिए रवाना कर दिया है। दरअसल, भारत ने हिंद महासागर में नाविकों को सतर्क करने के लिए एक नोटिस जारी करके कहा है कि वह 15 से 16 दिसंबर के बीच एक प्रायोगिक वीकल की परीक्षण उड़ान आयोजित करने जा रहा है। भारत ने 5500 किलोमीटर के लिए नोटम जारी किया है।

माना जा रहा कि भारत ने 5400 किमी का नोटम जारी करके यह संकेत दिया है कि वह अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। यह भी अटकलें है कि भारत अपनी पनडुब्बी से दागे जाने वाली सबसे घातक K-5 मिसाइल का परीक्षण कर सकता है और इस मिसाइल की रेंज 5500 किमी तक है। यह मिसाइल चाहे अग्नि-5 हो या फिर के-5 ये दोनों ही भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलें हैं। इन किलर मिसाइलों के परीक्षण की कामयाबी यह सुनिश्चित करेगी कि भारत चीन के किसी भी हिस्‍से को कभी भी निशाना बना सकता है।

यूआन वांग-5 हिंद महासागर की ओर बढ़ा

भारत ने अक्‍सर अग्नि-5 मिसाइल का कम दूरी करके परीक्षण किया है जिसकी मारक क्षमता आधिकारिक रूप से 5400 किमी तक है। यह मिसाइल चीन की मुख्‍यभूमि के किसी भी हिस्‍से को तबाह करने में सक्षम है। भारत की इसी योजना को देखकर चीन घबरा गया है और उसने अपने जासूसी जहाज यूआन वांग-5 को भेजा है।

ये भी पढ़े: किम जोंग की राह पर Jinping, हथियारों की बढ़ती भूख- Chinese Navy को बनाएंगे और खरतनाक

बताया तो यह भी जा रहा है कि यह जहाज हिंद महासागर की तरफ बढ़ रहा है। उसने कहा, अटकलें हैं लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि चीन का सैटलाइट और मिसाइल ट्रैकिंग जहाज यूआन वांग-5 फिर से हिंद महासागर क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। यह वही जासूसी जहाज है जो पिछले दिनों हिंद महासागर में आया था और श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर शरण ली थी। भारत और अमेरिका ने इस चीनी जासूसी जहाज का श्रीलंका में रुकने पर कड़ा विरोध किया था।