Hindi News

indianarrative

Coronavirus की नई लहर से चीन में हाहाकार, शंघाई में लॉकडाउन भूखे मर रहे लोग, भारत ने बंद किया कांस्यूलेट

Corona से चीन में हाहाकार

चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना मरीज आ रहे हैं। शंघाई जैसे प्रमुख शहर में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालात यह हैं कि लोगों को एक टाइम का खाना मिल पाना मुश्किल है। भारत ने शंघाई स्थित अपना कांस्युलेट बंद कर दिया है।

चीन प्रशासन ने बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के 25,141 नए मामले सामने आए हैं, जबकि लक्षण वाले 1,189 मामले मिले हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम आलोचना के बाद भी कोरोना के बढ़ते केस के बीच जीरो कोविड नीति का बचाव करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, ‘ये नीति महामारी विरोधी प्रोटोकॉल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।’

इसके विपरीतशंघाई में लॉकडाउन से हालात बिगड़ रहे हैं। शंघाई के चांगझौ, जिआंगसु से कुछ फुटेज सामने आई थीं।  जहां पर लोगों की भीड़ की जरूरी चीजों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ती नजर आ रही है। ट्विटर पर इस भीड़ वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, “चीन का सबसे बड़े और धनी शहर शंघाई में कोविड लॉकडाउन के तहत खाने के लिए दंगा।” कुछ अन्य वीडियो भी शेयर हुए हैं जिनमें मेडिकल सेंटर्स और सुपरमार्केट के आसपास लूट हो रही है।

हांगकांग पोस्ट के मुताबित शंघाई में महामारी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अधिकारियों का कहना है शहर अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा। जिसका मतलब है वहां के निवासियों को अपने घरों को छोड़ने की अनुमति नहीं है। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि शंघाई में लॉकडाउन के कारण महावाणिज्य दूतावास से संपर्क नहीं हो पा रहा है। महावाणिज्य दूतावास शंघाई में निजी रूप से काउंसलर सेवाएं देने की स्थिति में नहीं है।