Hindi News

indianarrative

क्या आप दुबई की शहज़ादी Sheikh Mahra को जानते हैं? इतनी हैं खूबसूरत के देखते ही हो जाएंगे फ़िदा

शेखा महारा (Sheikh Mahra)

युक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा महारा (Sheikh Mahra) ने हाल ही में अपने मंगेतर शेख माना के साथ शादी की। दोनों ने शादी के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए। इस शादी का ऐलान इस जोड़े ने इंस्टाग्राम (Instagram) स्टेटस के जरिए किया। दुबई की इस शाही शादी की चर्चा हर तरफ है।

दुबई की राजकुमारी शेखा महरा (Sheikh Mahra) की आयु 29 साल है। सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इनकी खूबसूरती की हर कोई कायल है। महरा को गोल्ड, सिल्वर और डायमंड तथा मोतियों के गहने में अक्सर देखा जाता है जो इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में इन्होंने शादी की है। इस शादी को प्राइवेट रखा गया था। यही नहीं इस शादी में बेहद कम और खास मेहमानों ने ही भाग लिया था। इनकी शादी की अबतक कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनकी शादी को कितना प्राइवेट रखा गया था।

ख़ूबसूरती इतनी की हो जाएंगे फ़िदा

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शेखा महरा (Sheikh Mahra) ने हाल ही में अपने मंगेतर शेख मन के साथ रिश्ते को कुबूला है। एक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा यह बताया गया है कि हाल ही में महरा ने कतब अल किताब मनाया है जो अधिकारिक विवाह समारोह होता है। शेखा महरा ने यूनाईटेड किंगडम की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वहीं शेखा को घोड़ों का भी शौक है। वहीं इनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं। इन्हें दुबई की राजकुमारी के रूप में पहचाना जाता है। इनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर की जाती हैं कि लोगों का हुजूम उनकी तस्वीरों को देखने के लिए उमड़ पड़ता है।

यह भी पढ़ें: ये इस्लामिक देश बने पाकिस्तान के सबसे दुश्मन! सऊदी से लेकर UAE बने IMF डील में रोड़ा